₹100 से कम के इस स्टॉक पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट; 5 साल में 3080% उछला शेयर
100 रुपये से कम कीमत वाला Magnus Steel & Infra का शेयर सोमवार को निवेशकों की नजर में रहेगा. कंपनी ने 60 करोड़ रुपये की ट्रांजैक्शन फैसिलिटेशन डील से 1.12 करोड़ रुपये की ब्रोकरेज आय हासिल की है. इसके अलावा Tata Motors की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर बनने से कंपनी को नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
Magnus Steel & Infra: शेयर बाजार में सोमवार को Magnus Steel & Infra के शेयर पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है. इसकी वजह कंपनी की ओर से जारी किया गया एक बड़ा कारोबारी अपडेट है. कंपनी ने 60 करोड़ रुपये के एक ट्रांजैक्शन फैसिलिटेशन मैंडेट को सफलतापूर्वक पूरा करने की जानकारी दी है, जिससे उसे 1.12 करोड़ रुपये की ब्रोकरेज और कमीशन आय हासिल हुई है. यह आय वित्त वर्ष 2027 में दर्ज की गई है. इस खबर के बाद बाजार में कंपनी को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल सकता है.
60 करोड़ रुपये की डील से हुई कमाई
कंपनी ने बताया कि उसे मैनेजमेंट कंसल्टिंग और ट्रांजैक्शन फैसिलिटेशन सर्विसेज के जरिए 60 करोड़ रुपये के एसेट खरीद-बिक्री सौदे में ब्रोकरेज और कमीशन के रूप में 1.12 करोड़ रुपये की आय हुई है. यह सर्विस Shun Shing India Pvt. Ltd. को दी गई थी. कंपनी का मानना है कि इस तरह की सर्विस से आने वाले समय में उसके लिए नए कारोबारी अवसर खुल सकते हैं.
Tata Motors के सप्लायर पैनल में मिली जगह
हाल ही में Magnus Steel & Infra को Tata Motors की गुजरात और महाराष्ट्र में बनने वाली नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर के रूप में शामिल किया गया है. कंपनी ने RIECO Industries Ltd. के जरिए सप्लाई भी शुरू कर दी है. Mint की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान कंपनी करीब 8.5 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरे कर चुकी है.
इसके अलावा वित्त वर्ष 2027 के दौरान चरणबद्ध तरीके से लगभग 24 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. इस तरह इस प्रोजेक्ट से कंपनी के लिए कुल कारोबारी अवसर करीब 32.5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि उसे ऑटोमोबाइल ओईएम इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई चेन में मजबूत पहचान दिलाएगी और स्टील ट्रेडिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस कंपनी के रूप में उसकी नई रणनीति को मजबूती देगी.
वित्त वर्ष 2026 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में मजबूत वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं. इस दौरान उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 4.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह केवल 5.67 लाख रुपये था. वहीं, ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 3.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 22.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी कंपनी ने लगभग छह गुना बढ़ोतरी दर्ज की. इसी अवधि में कंपनी का EBITDA बढ़कर 4.66 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह केवल 18.94 लाख रुपये था.
45 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
कंपनी ने अपनी ग्रोथ योजनाओं को गति देने के लिए 45 करोड़ रुपये जुटाने का भी फैसला किया है. इसके तहत पांच गैर-प्रमोटर निवेशकों को 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4.5 करोड़ इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए जारी किए जाएंगे. कंपनी के मुताबिक, इस फंड का लगभग 33.75 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं, करीब 11.25 करोड़ रुपये जनरल कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे. इससे कंपनी की बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो हाल के समय में इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले एक महीने में शेयर करीब 37 फीसदी गिरा है, लेकिन पिछले तीन महीनों में इसमें 13 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, छह महीनों में इस स्मॉल कैप स्टॉक ने लगभग 144 फीसदी का रिटर्न दिया है. सबसे खास बात यह है कि पिछले एक साल में शेयर करीब 812 फीसदी उछल चुका है.
इतना ही नहीं, पिछले पांच वर्षों में इसने लगभग 3080 फीसदी का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. गुरुवार को BSE पर कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 83.60 रुपये पर बंद हुआ. अब सोमवार को बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी के नए कारोबारी अपडेट का शेयर पर कितना असर देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: 3 महीने में 30% उछला शेयर, अब 600 करोड़ रुपये के एक्सपेंशन पर कंपनी का बड़ा दांव; निवेशक रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
जुलाई में इन 5 शेयरों में बल्ले-बल्ले! कहीं बोनस तो कहीं स्टॉक स्प्लिट का मौका; निवेशक रखें नजर
3 महीने में 30% उछला शेयर, अब 600 करोड़ रुपये के एक्सपेंशन पर कंपनी का बड़ा दांव; निवेशक रखें नजर
भारत के स्पेस सर्विलांस मिशन से मिलेगा बड़ा फायदा! इन 3 कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर
