सरकार के एक फैसले से इस शेयर में आई बहार! लगा 20% का अपर सर्किट, FIIs ने भी लगाया है पैसा
मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.76 फीसदी थी. वहीं म्यूचुअल फंड्स के पास 7.1 फीसदी हिस्सेदारी थी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी 4.5 फीसदी रही. रिटेल निवेशकों के पास कंपनी की 26.2 फीसदी हिस्सेदारी है.

NOCIL के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ से आयात होने वाले सल्फोनामाइड एक्सेलेरेटर पर सरकार द्वारा एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाए जाने के बाद निवेशकों ने शेयर में जोरदार खरीदारी की. कारोबार के दौरान NOCIL का शेयर 19.64 फीसदी उछलकर 190.25 रुपये पर पहुंच गया और एक्सचेंजों पर टॉप गेनर वाले शेयरों में शामिल रहा. दिलचस्प बात यह है कि शेयर अब अपने 52-हफ्तों के निचले स्तर से रैली कर रहा है.
सरकार के फैसले से मिला बड़ा सहारा
सरकार ने चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ से आयात होने वाले Sulphenamides Accelerators पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. यह कदम घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से बचाने के लिए उठाया गया है. वाणिज्य मंत्रालय ने मार्च में ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी थी. बाजार का मानना है कि इस फैसले से NOCIL जैसी घरेलू कंपनियों को सीधा फायदा मिल सकता है.
NOCIL को कैसे होगा लाभ?
NOCIL देश की सबसे बड़ी रबर केमिकल निर्माता कंपनी है. कंपनी अपने Pilcure ब्रांड के तहत Sulphenamide Accelerators का उत्पादन करती है. इन रसायनों का इस्तेमाल रबर और टायर उद्योग में वल्केनाइजेशन प्रक्रिया के दौरान किया जाता है. टायर निर्माण में इन्हें बेहद महत्वपूर्ण कच्चे माल के रूप में देखा जाता है. जानकारों का मानना है कि एंटी-डंपिंग ड्यूटी लागू होने से सस्ते आयात पर रोक लगेगी. इससे घरेलू उत्पादकों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है और कीमतों पर उनकी पकड़ मजबूत हो सकती है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न क्या कहता है?
मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.76 फीसदी थी. वहीं म्यूचुअल फंड्स के पास 7.1 फीसदी हिस्सेदारी थी. विदेशी निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 4.5 फीसदी रही. रिटेल निवेशकों के पास कंपनी की 26.2 फीसदी हिस्सेदारी है.
कंपनी का कारोबार
NOCIL Ltd. भारत रबर केमिकल निर्माता के रूप में माना जाता है. कंपनी को इस क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव है. NOCIL वैश्विक टायर उद्योग और अन्य रबर प्रोसेसिंग उद्योगों को उत्पादों की आपूर्ति करती है. कंपनी की मौजूदगी केवल भारत तक सीमित नहीं है. NOCIL अपने उत्पाद 40 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है.
इसे भी पढ़ें- डेटा सेंटर ऑर्डर मिलते ही लगा 20% का अपर सर्किट, शेयर ने बनाया नया 52-वीक हाई, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.