GMP लुढ़का… फिर भी इस SME IPO पर टूटी निवेशकों की भीड़, 147 गुना सब्सक्राइब; ₹78000 तक मुनाफा के संकेत
SME IPO को लेकर निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ता दिख रहा है. इसी कड़ी में मेडिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Avience Biomedicals के IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. IPO के अंतिम दिन निवेशकों ने इतनी बड़ी संख्या में आवेदन किए कि यह इश्यू 147 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया.
Avience Biomedicals IPO GMP: शेयर बाजार में इन दिनों SME IPO को लेकर निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ता दिख रहा है. इसी कड़ी में मेडिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Avience Biomedicals के IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. IPO के अंतिम दिन निवेशकों ने इतनी बड़ी संख्या में आवेदन किए कि यह इश्यू 147 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया.
कंपनी का IPO 22 जून को बंद हुआ और अंतिम दिन तक इसमें भारी मांग देखने को मिली. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी के कारोबार, भविष्य की योजनाओं और ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यही वजह है कि इस छोटे आकार के IPO में निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर टिकी हुई है.
111 गुना से ज्यादा भरा IPO
NSE के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 11:33 बजे तक Avience Biomedicals IPO को 111.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था. कंपनी के IPO में 10.44 लाख शेयरों की पेशकश की गई थी, जबकि इसके मुकाबले 11.67 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन आए. इससे साफ है कि निवेशकों की ओर से इश्यू को शानदार प्रतिक्रिया मिली.
GMP ने बढ़ाया उत्साह

30 करोड़ रुपये जुटा रही कंपनी
- कंपनी इस IPO के जरिए करीब 30.24 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 14.53 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं.
- इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है.
- कंपनी का कहना है कि IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा.
- IPO का प्राइस बैंड 196 रुपये से 208 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.
- एक लॉट में 600 शेयर रखे गए है. Individual investors के लिए कम से कम 2 लॉट यानी 1,200 शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी है.
- इसके लिए निवेशकों को करीब 2 लाख 35 हजार 200 रुपये का निवेश करना पड़ेगा.
क्या करती है कंपनी?
Avience Biomedicals मेडिकल कंज्यूमेबल और डायग्नोस्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है. कंपनी इन विट्रो डायग्नोस्टिक (IVD) प्रोडक्ट्स और मेडिकल डिवाइस तैयार करती है. इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पैथोलॉजी लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब, अस्पतालों और रिसर्च सेंटर में किया जाता है. कंपनी बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर और अन्य मेडिकल उपकरण भी बनाती है.
कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
Avience Biomedicals IPO का अलॉटमेंट 23 जून को फाइनल होने की उम्मीद है. वहीं कंपनी के शेयर 25 जून को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं.
जिन निवेशकों ने IPO में आवेदन किया है, वे NSE या रजिस्ट्रार Skyline Financial Services की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Molbio Diagnostics IPO Listing: 21 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, मुनाफावसूली से फिसला शेयर
Lalithaa Jewellery Mart IPO: 15 फीसदी तेजी का संकेत दे रहा GMP, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
अगले हफ्ते खुलेंगे 7 IPO, ₹6400 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें किस दिन कौन सा इश्यू
