बाजार में तेजी, सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24100 के ऊपर; IT शेयरों में शानदार खरीदारी
सेंसेक्स-निफ्टी के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.45 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.57 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
Stock Market Opening Bell : घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को मजबूत शुरुआत देखने को मिली. सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 120.25 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,133.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 358.52 अंक या 0.47 प्रतिशत चढ़कर 77,161.42 पर पहुंच गया. निफ्टी 50 में Cipla, Infosys और Tech Mahindra सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.
कौन सा आईटी शेयर कितना चढ़ा?

ब्रॉडर मार्केट का हाल
सेंसेक्स-निफ्टी के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.45 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.57 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
IPO Today
Turtlemint Fintech Solutions IPO अपने सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है. ₹882.67 करोड़ के इस बुक-बिल्ट इश्यू में फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है.
दूसरी ओर, Riyaasat Lifestyle IPO और Avience Biomedicals IPO आज अपने सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन में हैं. ये दोनों बुक-बिल्ट इश्यू पूरी तरह फ्रेश इक्विटी शेयरों पर आधारित हैं, जिनका आकार क्रमशः ₹30.77 करोड़ और ₹30.24 करोड़ है.
रुपया खुला फ्लैट
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया सोमवार को लगभग फ्लैट शुरुआत के साथ खुला. रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.35 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को यह 94.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. शुरुआती कारोबार में रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 8:52 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 72 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 244 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.15 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. आईटी शेयरों में गिरावट के चलते निफ्टी पर काफी असर देखने को मिला था. इस दौरान सेंसेक्स करीब 607 अंक गिरकर 76,802 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 154 अंकों की गिरावट के साथ 24,013 के स्तर पर बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ें- इन 4 शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर! ROCE और ROE मचा रहा धमाल, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
3 शेयरों में तेजी का मजबूत सेटअप, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो, ये है टारगेट और स्टॉप लॉस
Concord Biotech Bonus Issue: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
Closing Bell: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1248 अंक गिरा; Nifty भी 1.64 फीसदी टूटा
