IT शेयरों में मची तबाही! इंडेक्स 3% से ज्यादा टूटा; HCL टेक बना क्रैश किंग, जानें पूरे सेक्टर में क्यों मची खलबली?
IT सेक्टर पर दबाव की मुख्य वजह कमजोर तिमाही नतीजे, धीमी डील पाइपलाइन, और ग्लोबल अनिश्चितता है. खासकर जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते कंपनियों के क्लाइंट्स आईटी खर्च को टाल रहे हैं, जिससे सेक्टर की ग्रोथ पर असर पड़ रहा है. कुल मिलाकर, आईटी सेक्टर फिलहाल दबाव में नजर आ रहा है.
Why IT Stocks Crashed : बुधवार के कारोबारी सत्र में आईटी सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली. कमजोर तिमाही नतीजों और सुस्त आउटलुक के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3.5 प्रतिशत तक टूट गया और 30,800 के आसपास फिसल गया. आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट HCL टेक में देखने को मिली, जहां शेयर करीब 8.9 प्रतिशत टूटकर 1,312.90 रुपये पर आ गया. कंपनी के Q4 नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4 प्रतिशत बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये रहा, लेकिन यह बाजार के अनुमान 4,657 करोड़ रुपये से कम रहा. वहीं रेवेन्यू 12.3 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने बताया कि जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के चलते क्लाइंट्स ने आईटी खर्च में कटौती की, जिसका असर ग्रोथ पर पड़ा.
अन्य आईटी शेयरों में भी दबाव
- Persistent Systems के शेयर भी करीब 4.3 प्रतिशत गिरकर 5,099.80 रुपये पर आ गए. कंपनी के नतीजे अनुमान से थोड़े कमजोर रहे. रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन दोनों उम्मीद से नीचे रहे, जबकि डील विन्स में भी गिरावट आई.
- Tech Mahindra के शेयर भी 2.57 प्रतिशत गिरकर 1,462.30 रुपये पर ट्रेड करते दिखे. कंपनी के Q4 नतीजों से पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. अनुमान है कि कंपनी की ग्रोथ सीमित रह सकती है.
- इसके अलावा Coforge करीब 2.6 प्रतिशत टूटा, जबकि LTIMindtree में 1.8 प्रतिशत की गिरावट रही. TCS भी 1.5 प्रतिशत नीचे रहा और Mphasis करीब 1 प्रतिशत फिसला. Wipro में हल्की कमजोरी रही और शेयर लगभग फ्लैट रहा.
Infosys पर भी दबाव
Infosys का शेयर करीब 2.5 प्रतिशत गिरकर 1,279.90 रुपये पर आ गया. कंपनी अपने मार्च तिमाही के नतीजे गुरुवार को जारी करेगी. नतीजों से पहले निवेशक अलर्ट हैं. जिसका असर इसके शेयरों पर देखने को मिल रहा है.
एक शेयर ने दिखाई मजबूती
जहां पूरा आईटी सेक्टर दबाव में रहा, वहीं Oracle Financial Services ने ट्रेंड के उलट 0.73 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 7,989 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा.
क्या है गिरावट की वजह?
आईटी सेक्टर पर दबाव की मुख्य वजह कमजोर तिमाही नतीजे, धीमी डील पाइपलाइन, और ग्लोबल अनिश्चितता है. खासकर जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते कंपनियों के क्लाइंट्स आईटी खर्च को टाल रहे हैं, जिससे सेक्टर की ग्रोथ पर असर पड़ रहा है. कुल मिलाकर, आईटी सेक्टर फिलहाल दबाव में नजर आ रहा है और आगे के नतीजे इस ट्रेंड की दिशा तय करेंगे.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: HCL Tech, Tata Elxsi, BEML समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
863% तक उछले ये 7 पेनी स्टॉक्स, न के बराबर कर्ज, भाव ₹30 से भी कम, दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज
IRFC का मेगा प्लान: ₹3 लाख करोड़ का बिजनेस टारगेट, शेयरों में दिखेगी हलचल, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
यह मल्टीबैगर MNC देगी 1750% डिविडेंड, पांच साल में 300 फीसदी का रिर्टन; आज भी उछला है शेयर
