इस शेयर में आई बंपर रैली! रेखा झुनझुनवाला ने एक दिन में कमाए ₹42500000, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा Prestige Estates Projects के साथ की गई 504 करोड़ रुपये की रणनीतिक डील रही. शेयर में आई इस तेजी से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के इंवेस्टमेंट की वैल्यू में भी एक ही कारोबारी सत्र में करीब 4,25,00,000 रुपये का इजाफा हुआ. इस शेयर में FII ने भी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

Rekha Jhunjhunwala Stocks : सोमवार को शुरुआती कारोबार में Advent Hotels International के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 12.45 फीसदी उछलकर 158.09 रुपये पर पहुंच गए. इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा Prestige Estates Projects के साथ की गई 504 करोड़ रुपये की रणनीतिक डील रही. शेयर में आई इस तेजी से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के इंवेस्टमेंट की वैल्यू में भी एक ही कारोबारी सत्र में करीब 4,25,00,000 रुपये का इजाफा हुआ. इस शेयर में FII ने भी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
Prestige Estates खरीदेगी 50 फीसदी हिस्सेदारी
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Advent Convention and Hotels International Limited (ACHIL) ने Prestige Estates Projects Limited और Prestige Falcon Realty Ventures Private Limited के साथ निवेश डील किया है. इस डील के तहत Prestige Estates करीब 504 करोड़ रुपये में ACHIL की 50 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी. इस सौदे के बाद ACHIL दोनों कंपनियों के बीच 50:50 ज्वाइंट वेंचर बन जाएगी.
FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.92 फीसदी से बढ़ाकर 3.26 फीसदी कर ली है. वहीं, प्रमोटरों की हिस्सेदारी 47.69 फीसदी पर स्थिर रही, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 0.42 फीसदी रही.
Rekha Jhunjhunwala को हुआ 4.25 करोड़ रुपये का फायदा
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 25 लाख शेयर हैं. सोमवार के कारोबार में शेयर करीब 17 रुपये चढ़ा, जिससे उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू में लगभग 4.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
कंपनी का कारोबार
Advent Hotels International Limited होटल और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के विकास और संचालन के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी प्रीमियम होटल प्रोजेक्ट्स और मिक्स्ड-यूज कमर्शियल डेवलपमेंट पर फोकस करती है.
इसे भी पढ़ें- ब्रांड नहीं, ब्रांड्स के पीछे की कंपनियां! रडार पर रखें ये 3 शेयर, क्लाइंट लिस्ट में PepsiCo, Coca-Cola, Nestle जैसे दिग्गज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.