Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 24300 पार; Eternal और ICICI बैंक के शेयरों में 2% तक की बढ़त
Opening Bell: ईरान और ओमान के होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलने के लिए सहयोग करने से तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही.
Highlights
- बाजार खुलने पर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स में भी बढ़त.
- निफ्टी PSU बैंक सबसे अधिक बढ़त वाला इंडेक्स.
- तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही.
Opening Bell: PSU बैंकों के शेयरों में बढ़त के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स बुधवार 26 अगस्त को तेजी के साथ खुले. जबकि ईरान और ओमान के होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलने के लिए सहयोग करने से तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही.
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
30 शेयरों वाले सेंसेक्स में Eternal, ICICI Bank, Bajaj Finserv और Asian Paints सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे. वहीं, दूसरी ओर Tata Steel, Infosys, Airtel और L&T में गिरावट रही.

निफ्टी PSU बैंक 1.4% ऊपर
सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1.44% बढ़कर सबसे अधिक बढ़त वाला इंडेक्स रहा. निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो शुरुआती कारोबार में गिरे.

ब्रॉडर मार्केट
बाजार खुलने पर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Latest Stories
₹21,932 करोड़ का इम्पोर्ट गैप बना बड़ा मौका! इन 2 CNC स्टॉक पर रखें नजर; Make in India का मिल सकता है फायदा
Stocks to Watch: ग्रो, Welspun Corp और Cipla समेत इन 8 शेयरों पर रहेगी नजर; देखें पूरी लिस्ट
भारत में बढ़ेगी ट्रांसफॉर्मर कैपेसिटी, इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर; ₹9 लाख करोड़ का है पूरा खेल
