IT Stocks: Infosys और TCS पर Kotak हुआ सतर्क, LTIMindtree को Sell रेटिंग; इन IT शेयरों पर जताया भरोसा

Kotak Institutional Equities ने भारतीय IT सेक्टर पर सावधानी बरतते हुए Infosys और TCS की रेटिंग Buy से घटाकर Add कर दी है. वहीं LTIMindtree को Reduce से घटाकर Sell किया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि हाल की तेजी के बाद IT शेयरों में रिस्क और रिटर्न का बैलेंस कम आकर्षक हुआ है.

Kotak ने Infosys और TCS की रेटिंग Buy से घटाकर Add कर दी है. Image Credit: money9live

IT शेयरों को लेकर Kotak Institutional Equities ने अपना रुख सावधान किया है. ब्रोकरेज ने Infosys और TCS की रेटिंग Buy से घटाकर Add कर दी है. वहीं LTIMindtree को Reduce से घटाकर Sell कर दिया गया है. Kotak का मानना है कि हाल की तेजी के बाद IT शेयरों में जोखिम और रिटर्न का बैलैंस अब पहले जैसा आकर्षक नहीं रहा है. AI और कीमतों पर दबाव सेक्टर के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं. इस बीच कुछ मिडकैप IT कंपनियां ब्रोकरेज की पसंद बनी हुई हैं.

Infosys और TCS पर Kotak का नया रुख

Kotak ने Infosys को Add रेटिंग देते हुए 1200 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा स्तर से इसमें करीब 6 फीसदी की ही गुंजाइश बचती है. TCS को भी Add रेटिंग दी गई है और इसका टारगेट 2450 रुपये रखा गया है. TCS में करीब 7 फीसदी की संभावित बढत का अनुमान है. दोनों कंपनियों को पहले Buy रेटिंग दी गई थी.

LTIMindtree पर सबसे ज्यादा सावधानी

Kotak ने LTIMindtree को लेकर ज्यादा सतर्क रुख अपनाया है. ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग Reduce से घटाकर Sell कर दी है. इसके लिए 4150 रुपये का टारगेट दिया गया है. शुक्रवार को LTIMindtree का शेयर करीब 2.1 फीसदी गिरकर 4457.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था. Kotak का मानना है कि हाल की तेज रिकवरी के बाद शेयर का वैल्यूएशन महंगा हो गया है.

IT सेक्टर में कीमतों का दबाव बड़ी चुनौती

Kotak के मुताबिक IT Services सेक्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक कीमतों पर दबाव है. ब्रोकरेज का कहना है कि डील फ्लो अभी इतना मजबूत नहीं है कि सभी कंपनियों की ग्रोथ की उम्मीद पूरी हो सके. ऐसे माहौल में कंपनियों के बीच कंपटीशन बढ़ सकती है. इससे IT सर्विस की कीमतों पर और दबाव आने की आशंका है. इसका सीधा असर कंपनियों की इनकम और मार्जिन पर पड़ सकता है.

AI से IT कंपनियों पर क्या असर होगा

IT Services सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. Kotak का मानना है कि Open Weight AI Models से AI को तेजी से अपनाने में मदद मिल सकती है. इससे कंपनियों के लिए नए अवसर भी बनेंगे. लेकिन AI का तेजी से इस्तेमाल ट्रेडिशनल IT सर्विस की कीमतों में कमी ला सकता है. यानी AI जहां काम की मात्रा बढ़ा सकता है, वहीं प्रति सर्विस मिलने वाली कीमत पर दबाव भी बना सकता है.

IT इंडेक्स में इस साल करीब 19 फीसदी गिरावट

भारतीय IT शेयर इस साल बाजार के प्रमुख इंडेक्स से काफी पीछे रहे हैं. Nifty IT Index में साल की शुरुआत से करीब 19 फीसदी की गिरावट आई है. इसके मुकाबले Nifty 50 करीब 7.3 फीसदी नीचे है. Infosys का शेयर इस साल करीब 30.7 फीसदी गिर चुका है. वहीं TCS में करीब 29 फीसदी की गिरावट आई है. दूसरी ओर Coforge ने सालाना आधार पर करीब 13.5 फीसदी की बढत दर्ज की है.]

ये भी पढ़ें- HDFC Bank : लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर, 1.75 बिलियन डॉलर जुटाने के बाद दिखी तेजी; जानें डिटेल

मिडकैप IT कंपनियों पर ज्यादा भरोसा

Kotak का रुख कुछ मिडकैप IT कंपनियों के लिए बडे़ नामों की तुलना में ज्यादा पॉजिटिव है. ब्रोकरेज को लगता है कि बदलते IT माहौल में कुछ चैलेंजर कंपनियां बेहतर स्थिति में हो सकती हैं. Coforge और Persistent Systems जैसे नामों को लेकर भी मार्कट में पॉजिटिव राय बनी हुई है. CLSA ने भी इस सप्ताह बडी IT कंपनियों के मुकाबले कुछ मिडकैप कंपनियों को बेहतर स्थिति में बताया था. हालांकि दोनों ब्रोकरेज की अलग-अलग कंपनियों पर राय में अंतर है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.