Vijay Kedia ने रिकॉर्ड लो पर खरीदे इस कंपनी के 20 लाख शेयर! 33 करोड़ रुपये का लगाया दांव; रखें नजर
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने Zaggle Prepaid Ocean Services में 33 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है. Kedia Securities ने 18 अगस्त 2026 को कंपनी के 20 लाख शेयर औसतन 164.72 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे, जिससे Zaggle में 1.48% हिस्सेदारी मिली. खास बात यह है कि खरीदारी के समय शेयर रिकॉर्ड लो 154 रुपये तक पहुंच गया था.
Highlights
- Vijay Kedia ने Zaggle में 33 करोड़ रुपये लगाए.
- 20 लाख शेयर खरीदकर 1.48% हिस्सेदारी हासिल की है.
- खरीदारी के बाद Zaggle का शेयर अगले कारोबारी सत्र में करीब 12% चढ़ गया था.
Vijay Kedia: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने Zaggle Prepaid Ocean Services में बड़ा दांव लगाया है. Kedia Securities ने 18 अगस्त 2026 को कंपनी के 20 लाख शेयर औसतन 164.72 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे. इस डील की कुल वैल्यू करीब 33 करोड़ रुपये रही और इसके जरिए कंपनी में 1.48% हिस्सेदारी खरीदी गई. खास बात यह है कि यह खरीदारी उस दिन हुई, जब Zaggle का शेयर 154 रुपये के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया था.
Ashish Kacholia के पास भी हैं शेयर
खरीदारी के अगले कारोबारी सत्र में Zaggle का शेयर करीब 12% चढ़कर 186 रुपये पर पहुंच गया. जून 2026 के अंत में दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia के पास भी कंपनी के 29,03,356 शेयर थे, जो करीब 2.2% हिस्सेदारी के बराबर है. Kacholia के पास पिछले 2 साल से शेयरों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
रेवेन्यू तेजी से बढ़ा, लेकिन मार्जिन पर दबाव
Zaggle कंपनियों के लिए स्पेंड मैनेजमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. इसके प्लेटफॉर्म पर कर्मचारी खर्च, कॉरपोरेट कार्ड, रिवॉर्ड्स और वेंडर पेमेंट्स मैनेज किए जाते हैं. जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 27.4% बढ़कर 423 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, ऑपरेटिंग प्रॉफिट सिर्फ 1.3% बढ़कर 31 करोड़ रुपये रहा और ऑपरेटिंग मार्जिन 9.2% से घटकर 7.3% हो गया. वहीं, नेट प्रॉफिट 32.9% घटकर 17.5 करोड़ रुपये रह गया.
FY21 से FY26 के बीच Zaggle की सेल्स 240 करोड़ रुपये से बढ़कर 1853 करोड़ रुपये हो गई. इस दौरान सेल्स की 5 साल की CAGR करीब 50% रही. EBITDA 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 181 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गया.
कैश फ्लो बना सबसे बड़ा सवाल
कंपनी की ग्रोथ मजबूत होने के बावजूद कैश फ्लो चिंता का विषय है. FY23 से FY26 के बीच Zaggle ने कुल 294 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, लेकिन इसी अवधि में कैश फ्रॉम ऑपरेशंस 130 करोड़ रुपये निगेटिव रहा. फ्री कैश फ्लो भी चारों वर्षों में निगेटिव रहा और कुल कैश आउटफ्लो 368 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के डेटर डेज करीब 69 और वर्किंग कैपिटल डेज करीब 100 हैं. FY26 में कंपनी का कर्ज भी 20 करोड़ रुपये से बढ़कर 55 करोड़ रुपये हो गया.
संस्थागत निवेशकों ने घटाई हिस्सेदारी
Zaggle की शेयरहोल्डिंग में भी बड़ा बदलाव आया है. सितंबर 2023 में लिस्टिंग के समय FPI की हिस्सेदारी 15.60% थी, जो जून 2026 में घटकर 2.31% रह गई. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 14.56% के पीक से घटकर 5.44% रह गई. दूसरी ओर, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 31.80% से बढ़कर 47.96% हो गई. 21 अगस्त 2026 को Zaggle का शेयर 197.22 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो 52-वीक हाई 414 रुपये से करीब 52% नीचे है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2650 करोड़ रुपये और P/E करीब 21 गुना है. ऐसे में Vijay Kedia की खरीदारी के बाद आने वाली तिमाहियों में कंपनी के रेवेन्यू, मार्जिन और कैश फ्लो पर निवेशकों की नजर रहेगी. खासतौर पर सितंबर तिमाही महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि कंपनी को उम्मीद है कि Dice Enterprises से रेवेन्यू आना शुरू होगा और इंटीग्रेशन से जुड़े खर्च सामान्य होंगे.
यह भी पढ़ें: Bitcoin ने मारी जोरदार छलांग! 74000 डॉलर के पार पहुंचा, 11 हफ्ते के हाई पर क्रिप्टोकरेंसी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सरकार के एक फैसले से शुगर स्टॉक्स में मचा हड़कंप! Dalmia Bharat Sugar समेत कई शेयर 5 फीसदी तक टूटे
Opening Bell: सेंसेक्स फ्लैट चढ़ा, निफ्टी 24250 के आसपास; दबाव में IT और ऑयल एंड गैस के शेयर
Bitcoin ने मारी जोरदार छलांग! 74000 डॉलर के पार पहुंचा, 11 हफ्ते के हाई पर क्रिप्टोकरेंसी
