17000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही रॉकेट बना शेयर, 14 फीसदी तक चढ़ा; रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा ऑर्डर बुक

Welspun Corp के शेयरों में शुक्रवार को 14 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. कंपनी को अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से 1800 मिलियन डॉलर यानी करीब 17200 करोड़ रुपये का पाइप सप्लाई ऑर्डर मिला है. यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा एकल ऑर्डर है. इस ऑर्डर के बाद कंपनी का ग्लोबल ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 4.4 बिलियन डॉलर पहुंच गया.

Welspun Corp को 1800 मिलियन डॉलर यानी करीब 17200 करोड़ रुपये का पाइप ऑर्डर मिला. Image Credit: @Money9live

Highlights

  • Welspun Corp को 1800 मिलियन डॉलर यानी करीब 17200 करोड़ रुपये का पाइप ऑर्डर मिला.
  • यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा एकल ऑर्डर है.
  • ऑर्डर की खबर के बाद शेयर में 14.02 फीसदी तक तेजी आई.

Welspun Corp के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को अमेरिका की अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से 1800 मिलियन डॉलर यानी करीब 17200 करोड़ रुपये का पाइप सप्लाई ऑर्डर मिला है. यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है. इस खबर के बाद Welspun Corp का शेयर सुबह कारोबार के दौरान 14 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. कंपनी ने बताया कि इस ऑर्डर से उसका ग्लोबल ऑर्डर बुक बढ़कर रिकॉर्ड 4.4 बिलियन डॉलर हो गया है.

1800 मिलियन डॉलर का मिला बडा ऑर्डर

Welspun Corp ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से पाइप सप्लाई का 1800 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है. भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 17200 करोड़ रुपये है. कंपनी के मुताबिक, एक बार में यह उसका अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है. हालांकि कंपनी ने ग्राहक का नाम नहीं बताया है.

14 फीसदी से ज्यादा चढ़ा शेयर

बडे ऑर्डर की खबर के बाद Welspun Corp के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 14.0 फीसदी की तेजी के साथ 2286.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2028 और वित्त वर्ष 2029 के दौरान पूरा किया जाएगा. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई को लेकर भरोसा बढ़ा है.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ऑर्डर बुक

नए ऑर्डर के बाद Welspun Corp का ग्लोबल ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 4.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. कंपनी ने कहा कि इस ऑर्डर से उसकी ऑर्डर बुक मजबूत हुई है. इससे कई वर्षों तक रेवेन्यू की बेहतर स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. कंपनी ने यह भी कहा कि यह ऑर्डर उसके कारोबार के स्तर, प्रोडक्ट की क्वालिटी और ऑर्डर पूरा करने की क्षमता को मजबूत करता है.

अमेरिका में बढ़ रहा कारोबार

अमेरिका Welspun Corp का भारत के बाद सबसे बड़ा बाजार है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की टोटल इनकम में अमेरिका की हिस्सेदारी 27.2 फीसदी रही थी. भारत से कंपनी को 71.7 फीसदी रेवेन्यू मिला था. बाकी 1.1 फीसदी रेवेन्यू दूसरे विदेशी बाजारों से आया था. कंपनी अमेरिका में एनर्जी सेक्टर से जुड़ी डिमांड को देखते हुए अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है.

यह भी पढ़ें- सरकार के एक फैसले से शुगर स्टॉक्स में मचा हड़कंप! Dalmia Bharat Sugar समेत कई शेयर 5 फीसदी तक टूटे

LNG और AI से बढ़ रही पाइप की मांग

कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों में बताया था कि अमेरिका में उसके स्पाइरल मिल की बुकिंग वित्त वर्ष 2028 तक हो चुकी है. अमेरिका में LNG की बढ़ती मांग से पाइप की जरूरत बढ़ रही है. इसके अलावा AI डाटा सेंटर के कारण बिजली की मांग में तेजी आई है. तेल पाइपलाइन से जुडे़ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी एक्टिविटी बढ़ने से कंपनी को नए ऑर्डर मिल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.