322% का मुनाफा, अब ये तेल कंपनी बांटेगी डिविडेंड? 18 मई को आएंगे Q4 रिजल्ट, स्टॉक पर बनाए रखें पैनी नजर

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) 18 मई 2026 को अपने Q4 FY26 नतीजे जारी करने जा रही है. कंपनी के बोर्ड की बैठक में फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला लिया जा सकता है. पिछली तिमाही में IOC का मुनाफा 322% उछलकर 12,126 करोड़ रुपये पहुंच गया था, जिससे निवेशकों की नजर अब Q4 रिजल्ट और डिविडेंड ऐलान पर टिक गई है.

IOCL के शेयर Image Credit: Getty image

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के शेयरधारकों के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. अर्निंग सीजन (कमाई के सीजन) के बीच, देश की यह दिग्गज पीएसयू (PSU) कंपनी सोमवार यानी 18 मई 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) और पूरे साल के वित्तीय नतीजे जारी करने जा रही है. खास बात यह है कि इस बोर्ड बैठक में केवल नतीजों पर ही मुहर नहीं लगेगी, बल्कि कंपनी अपने निवेशकों के लिए ‘फाइनल डिविडेंड’ (लाभांश) के रूप में एक बड़े मॉनेटरी रिवॉर्ड का एलान भी कर सकती है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को पहले ही इस मेगा मीटिंग की जानकारी दे दी है.

बोर्ड मीटिंग में इन दो बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

इंडियन ऑयल ने बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से इन एजेंडों पर चर्चा होगी:

  • वित्तीय नतीजे: 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के स्टैंडअलोन व कंसोलिडेटेड (Consolidated) ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार और उन्हें मंजूरी दी जाएगी.
  • डिविडेंड का ऐलान: बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार किया जा सकता है.

नतीजों की घोषणा के अगले दिन यानी मंगलवार, 19 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे कंपनी के अधिकारी एक कॉन्फ्रेंस कॉल में शामिल होंगे, जहां वे चौथी तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

पिछली तिमाही में दर्ज किया था बंपर मुनाफा

बाजार के जानकारों को इस तिमाही में भी आईओसीएल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में बेहद शानदार आंकड़े पेश किए थे. तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन इस प्रकार रहा था:

  • कंपनी का टैक्स के बाद शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 4 गुना से भी ज्यादा बढ़कर ₹12,126 करोड़ पर पहुंच गया था.
  • इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹2,874 करोड़ का मुनाफा हुआ था.
  • मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) के हिसाब से करीब 322% की भारी ग्रोथ दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 18 May: कमजोर रुपये और महंगे तेल से बढ़ा दबाव, एक्सपर्ट्स बोले- निफ्टी 23,150 तक टूट सकता है

शेयर का हाल

बाजार में जारी चौतरफा बिकवाली के बीच पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) को इंडियन ऑयल के शेयरों में गिरावट देखी गई थी. बीएसई (BSE) पर आईओसीएल का शेयर ₹5.70 या 4.06% टूटकर ₹134.55 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि इससे पिछले सत्र में यह ₹140.25 पर था. सोमवार को आने वाले नतीजे और डिविडेंड के एलान का असर सीधे तौर पर इस शेयर की चाल पर देखने को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Loading...
Unable to load recommendations.