इलेक्ट्रिफिकेशन से KEI Industries को मिलेगा बड़ा फायदा; एक्सपोर्ट ग्रोथ से मुनाफे को मिलेगा रफ्तार, रखें नजर
देश में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिफिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का फायदा KEI Industries को मिल सकता है. कंपनी वायर और केबल सेक्टर में मजबूत स्थिति रखती है और लगातार अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार कर रही है.
KEI Industries: देश में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिफिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार का फायदा अब वायर और केबल सेक्टर की कंपनियों को मिलता दिख रहा है. इसी कडी में KEI Industries का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है. कंपनी को बिजली ट्रांसमिशन, रियल एस्टेट, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बढ़ती मांग से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली कनेक्टिविटी और इंफ्रा विस्तार से कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी. यही वजह है कि निवेशकों की नजर अब KEI Industries पर बनी हुई है.
इलेक्ट्रिफिकेशन ग्रोथ से बढ़ेगी मांग
भारत में बिजली पहुंच और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हो रहा है. सरकार गांवों से लेकर शहरों तक बिजली नेटवर्क मजबूत करने में जुटी है. इसके चलते वायर और केबल की मांग लगातार बढ़ रही है. KEI Industries इसी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी को पावर ट्रांसमिशन और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं. आने वाले समय में यह मांग और बढ़ने की उम्मीद है.
डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बना ताकत
KEI Industries लगातार अपने डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क का विस्तार कर रही है. कंपनी का मजबूत रिटेल नेटवर्क उसे हाउसिंग वायर सेगमेंट में फायदा पहुंचा रहा है. इससे कंपनी की ब्रांड पहुंच तेजी से बढ़ रही है. जानकारों का मानना है कि मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी को कंपटीशन में आगे बनाए रखने में मदद करेगा. खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों में कंपनी की मौजूदगी मजबूत हो रही है. इससे बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है.
एक्सपोर्ट कारोबार से मिलेगी नई रफ्तार
कंपनी का एक्सपोर्ट कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. दुनिया भर में भारतीय वायर और केबल उत्पादों की मांग बढ़ने से KEI Industries को फायदा मिल सकता है. कंपनी लगातार नए विदेशी बाजारों में विस्तार कर रही है. एक्सपोर्ट कारोबार बढ़ने से कंपनी की के इनकम सोर्स तैयार होंगे. इससे घरेलू बाजार पर निर्भरता भी कम होगी. जानकार मानते हैं कि लंबे समय में एक्सपोर्ट कारोबार कंपनी की ग्रोथ का मजबूत आधार बन सकता है.
क्षमता विस्तार से भविष्य की तैयारी
KEI Industries अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दे रही है. कंपनी का नया Sanand प्लांट भविष्य की मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा. कंपनी के मौजूदा प्लांट पहले से ही लगभग पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं. ऐसे में नया प्लांट उत्पादन बढाने में मदद करेगा. इससे कंपनी आने वाले समय में ज्यादा ऑर्डर पूरे कर सकेगी. साथ ही मार्जिन और मुनाफे में भी सुधार की संभावना है.
यह भी पढ़ें- Nifty Outlook 18 May: कमजोर रुपये और महंगे तेल से बढ़ा दबाव, एक्सपर्ट्स बोले- निफ्टी 23,150 तक टूट सकता है
मजबूत फाइनेंशियल से बढ़ा भरोसा
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी लगातार मजबूत बना हुआ है. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की आय 19 प्रतिशत से ज्यादा बढकर 3476 करोड रुपये पहुंच गई. वहीं शुद्ध मुनाफा 227 करोड रुपये से बढकर 284 करोड रुपये हो गया. कंपनी का कर्ज भी बेहद कम है. मजबूत ROCE और ROE कंपनी की बेहतर पूंजी क्षमता को दिखाते हैं. पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने शानदार प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है. यही वजह है कि मार्केट के जानकारों कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं.
Latest Stories
इस कंपनी ने 5 साल में दिया 731% रिटर्न, अब किया 1650% डिविडेंड का ऐलान; निवेशक रखें नजर
322% का मुनाफा, अब ये तेल कंपनी बांटेगी डिविडेंड? 18 मई को आएंगे Q4 रिजल्ट, स्टॉक पर बनाए रखें पैनी नजर
Nifty Outlook 18 May: कमजोर रुपये और महंगे तेल से बढ़ा दबाव, एक्सपर्ट्स बोले- निफ्टी 23,150 तक टूट सकता है
