KEI Industries समेत इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर, सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 से मिलेगा बूस्ट, बन सकते हैं रिटर्न किंग
सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को बजट में बढ़ावा मिलने से केमिकल्स और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों पर बाजार की नजरें टिक गई हैं. Navin Fluorine International समेत दो अन्य कंपनियां इस मिशन से जुड़ी वैल्यू चेन में अहम भूमिका निभा सकती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार से इन सेक्टरों में लंबी अवधि के अवसर बन सकते हैं.
Shares in Focus: सरकार लगातार सेमीकंडक्टर मिशन पर जोर दे रही है. इसी के चलते यूनियन बजट 2026–27 में सरकार ने ₹1,000 करोड़ के बजट का ऐलान किया है. जिससे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को बढ़ावा दिया जाएगा. इसका मकसद भारत में चिप मैन्युफैक्चरिंग,डिजाइन और मटेरियल्स की घरेलू क्षमता को मजबूत करना है. इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक 2030 तक भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 100–110 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. मोबाइल,लैपटॉप,ऑटोमोबाइल और नेटवर्क उपकरणों में चिप की बढ़ती मांग इस सेक्टर को तेजी दे रही है. इससे चिप बनाने वाली कंपनियों के अलावा केमिकल्स और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों को भी इसका फायदा मिल सकता है. क्योंकि चिप के निर्माण के वक्त इनको मटीरियल सप्लाई करने वाले और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की भी मांग बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में इन कंपनियों पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है.
Navin Fluorine International
Navin Fluorine International रेफ्रिजरेशन गैस, इनऑर्गेनिक फ्लोराइड्स और स्पेशियलिटी ऑर्गेनोफ्लोरीन प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी ने Q3 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया. रेवेन्यू 47% बढ़कर ₹892 करोड़ रहा और नेट प्रॉफिट 122% उछलकर ₹185 करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने cGMP-4 Phase-1 सुविधा और AHF प्लांट को चालू कर दिया है. कंपनी की ग्रोथ प्लान को देखते हुए इसके आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं.
शेयर का हाल
Navin Fluorine के शेयर की वर्तमान कीमत 6,417 रुपये है. इसमें आज करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. इसके शेयर 6 महीने में 26 पर्सेंट चढ़े हैं. जबकि साल भर में इसमें 54 पर्सेंट का उछाल दर्ज किया. 5 साल में इसने 154 फीसदी का रिटर्न दिया है.
SRF
SRF Limited टेक्निकल टेक्सटाइल्स, केमिकल्स और पैकेजिंग फिल्म्स बनाती है. दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹3,713 करोड़ रहा, जबकि मुनाफा 60% बढ़कर ₹433 करोड़ हो गया. केमिकल्स बिजनेस सेगमेंट में 22% की ग्रोथ रही. कंपनी ओडिशा में नेक्स्ट जेनरेशन रेफ्रिजरेंट गैस क्षमता बढ़ा रही है. इस स्टॉक को भी सरकारी मिशन का फायदा मिल सकता है.
शेयर का हाल
SRF Limited के शेयर की वर्तमान कीमत 2,739 रुपये है. साल भर का इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. 3 साल में इसने 18 फीसदी और 5 साल में 140 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: इस नवरत्न PSU कंपनी पर हुई ऑर्डर की बरसात, SAIL और NLC से मिला बड़ा ठेका, शेयर में हलचल, 1 साल में 20% चढ़ा
KEI Industries
KEI Industries वायर और केबल्स का निर्माण करती है और 60 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है. FY26 के पहले नौ महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 21% और मुनाफा 35% बढ़ा है इसने गुजरात के साणंद में नया प्लांट शुरू किया गया है जिससे लो और हाई टेंशन केबल क्षमता बढ़ेगी. चूंकि सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के साथ केमिकल्स और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है. इसमें KEI Industries भी शामिल हो सकती है.
शेयर का हाल
KEI Industries के शेयर की वर्तमान कीमत 4,592 रुपये है. 18 फरवरी को इसमें हल्की बढ़त देखने को मिली. 6 महीने में ये 20 फीसदी उछला है. 1 साल में ये 34 फीसदी, 3 साल 169 फीसदी और 5 साल में 821 पर्सेंट का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ONGC-OIL के शेयरों में बड़ी गिरावट, 4% तक टूटे स्टॉक, जानें क्या है ट्रिगर प्वाइंट्स
NVIDIA के ऐलान से रॉकेट बना ये भारतीय AI क्लाउड स्टॉक, 20% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट, 1 महीने में 29% चढ़ा
विजय केडिया का इस कर्ज मुक्त साइबर सिक्योरिटी कंपनी पर लगा है दांव, 52-वीक हाई से 44% टूटे शेयर, 28% भागा शेयर
