भयंकर बिकवाली! ब्लॉक डील और कमजोर गाइडेंस से 14% टूटा शेयर, मचा हाहाकार; जानें पूरा मामला

बुधवार के कारोबार में KPIT Technologies का शेयर 14.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 575.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 22 प्रतिशत, तीन महीनों में 9 प्रतिशत और एक साल में 54 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 15,789 करोड़ रुपये है.

क्रैश Image Credit: Money9 Live

बुधवार को कमजोर बाजार के बीच KPIT Technologies के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 14 प्रतिशत टूटकर निचले स्तर पर पहुंच गए. गिरावट की वजह कंपनी की ओर से जारी की गई कमजोर कारोबारी गाइडेंस, बड़ी ब्लॉक डील और ब्रोकरेज JPMorgan की रेटिंग डाउनग्रेड रही. बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में भयंकर बिकवाली देखने को मिली है.

क्यों टूटे शेयर?

कंपनी ने संकेत दिया है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के बाद दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भी रेवेन्यू लगभग इसी स्तर पर रहने की उम्मीद है. यानी निकट भविष्य में कारोबार पर दबाव बना रह सकता है. इस अपडेट के बाद निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिली.

इसी दौरान कंपनी के करीब 62.61 लाख शेयर, जो कुल इक्विटी का 2.24 प्रतिशत हैं, ब्लॉक डील के जरिए बेचे गए. इन डील का एवरेज प्राइस 375 रुपये प्रति शेयर रहा और कुल सौदे की कीमत करीब 362.4 करोड़ रुपये रही. बड़े पैमाने पर हुई इस हिस्सेदारी बिक्री ने भी शेयर पर दबाव बढ़ा दिया.

ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट

कंपनी के आउटलुक के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज JPMorgan ने KPIT Technologies की रेटिंग ‘Neutral’ से घटाकर ‘Underweight’ कर दी. साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 700 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया.

बुरी तरह टूटे शेयर

बुधवार के कारोबार में KPIT Technologies का शेयर 14.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 575.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 22 प्रतिशत, तीन महीनों में 9 प्रतिशत और एक साल में 54 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 15,789 करोड़ रुपये है.

कंपनी का कारोबार

KPIT Technologies ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर के लिए सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. कंपनी Software-Defined Vehicles (SDVs), ऑटोनोमस ड्राइविंग, इलेक्ट्रिक और कनेक्टेड वाहनों के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करती है. कंपनी की मौजूदगी 17 देशों और 25 से ज्यादा लोकेशंस में है तथा यह दुनिया की प्रमुख ऑटो कंपनियों और टियर-1 सप्लायर्स के साथ काम करती है.

इसे भी पढ़ें- इस लो-डेट फार्मा शेयर में 13% की तेजी, कंपनी ने किया बड़ा अधिग्रहण, FIIs ने भी लगाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.