Advit Jewels IPO की शानदार लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 37 फीसदी तक का मुनाफा

Advit Jewels IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. यह इश्यू कुल 212.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था. सबसे ज्यादा मांग नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की ओर से रही, जिनका हिस्सा 536.38 गुना भरा था. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 174.98 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 95.30 गुना सब्सक्राइब हुआ.

आईपीओ लिस्टिंग गेन Image Credit: AI/canva

Advit Jewels IPO ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर बुधवार, 1 जुलाई को एनएसई पर 188.90 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके 138 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 36.88 प्रतिशत अधिक है. वहीं बीएसई पर शेयर 187 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 35.51 प्रतिशत प्रीमियम पर रहा. कंपनी की लिस्टिंग बाजार की उम्मीदों से भी बेहतर रही. ग्रे मार्केट में Advit Jewels IPO का जीएमपी 49.50 रुपये चल रहा था, जिससे करीब 187.50 रुपये पर लिस्टिंग की उम्मीद थी. वास्तविक लिस्टिंग इसी अनुमान के आसपास रही.

निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Advit Jewels IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. यह इश्यू कुल 212.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था. सबसे ज्यादा मांग नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की ओर से रही, जिनका हिस्सा 536.38 गुना भरा था. वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 174.98 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 95.30 गुना सब्सक्राइब हुआ.

IPO से जुटाई गई राशि का कहां होगा इस्तेमाल?

  • यह पूरी तरह 1.20 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू था. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं था.
  • कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी. इसके अलावा 65 करोड़ रुपये का उपयोग बैंकों से लिए गए कुछ कर्ज को चुकाने या पहले भुगतान करने में किया जाएगा. बची हुई राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
  • आईपीओ में एक लॉट 100 शेयरों का था. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना पड़ा.
  • इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा QIB, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत NII निवेशकों के लिए रिजर्व था.

कंपनी का कारोबार

Advit Jewels की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी. जयपुर स्थित यह कंपनी “Rambhajo” ब्रांड के तहत ज्वेलरी बनाती है. कंपनी कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी बनाने में विशेषज्ञता रखती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग, कंगन और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी शामिल हैं, जिन्हें 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ हीरे और रंगीन रत्नों से तैयार किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- इस लो-डेट फार्मा शेयर में 13% की तेजी, कंपनी ने किया बड़ा अधिग्रहण, FIIs ने भी लगाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.