1 जुलाई को इन 3 शेयरों की करें खरीदारी, एक्सपर्ट ने दिए Buy कॉल, 7 फीसदी तक तेजी का टारगेट

ब्रोकरेज ने GREAVESCOT, INOXINDIA और APLLTD शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. उनके अनुसार इन तीनों शेयरों के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. मौजूदा स्तर से इनमें करीब 7 फीसदी तक का संभावित रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज ने 3 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. Image Credit: money9live

Stock Target: अगर आप शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के मौके तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. ब्रोकरेज ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. उनके मुताबिक इन शेयरों के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इनमें 7 फीसदी तक का संभावित रिटर्न देखने को मिल सकता है. हालांकि निवेशकों को तय किए गए स्टॉप लॉस का पालन करने की भी सलाह दी गई है.

शेयरखरीदारी स्तर (Buy Price)स्टॉप लॉस (SL)टारगेट (Target)संभावित तेजी
GREAVESCOT220 रुपये210 रुपये236 रुपयेकरीब 7.3%
INOXINDIA1,958 रुपये1,860 रुपये2,100 रुपयेकरीब 7.3%
APLLTD822 रुपये784 रुपये880 रुपयेकरीब 7.1%

GREAVESCOT

च्वाइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, ने GREAVESCOT में 220 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 236 रुपये का लक्ष्य और 210 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. मौजूदा खरीद स्तर से देखें तो इसमें करीब 7.3 फीसदी तक की तेजी की संभावना बनती है.

एक्सपर्ट के अनुसार शेयर ने 200 डे ईएमए के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. साथ ही 50 डे ईएमए भी 200 डे ईएमए के ऊपर निकल गया है, जो तेजी के मजबूत संकेत माने जाते हैं.

INOXINDIA

INOXINDIA के लिए 1958 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसका लक्ष्य 2100 रुपये और स्टॉप लॉस 1860 रुपये रखा गया है. इस हिसाब से शेयर में करीब 7.3 फीसदी तक की तेजी की संभावना है.

विश्लेषक का कहना है कि शेयर ने हाल ही में अपने पुराने लाइफटाइम हाई के ऊपर ब्रेकआउट किया था. इसके बाद आई हल्की गिरावट केवल मुनाफावसूली थी. अब शेयर दोबारा तेजी की ओर बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा सेंटीमेंट; इन शेयरों में रही तेजी

APLLTD

APLLTD के लिए 822 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर का लक्ष्य 880 रुपये और स्टॉप लॉस 784 रुपये रखा गया है. मौजूदा स्तर से इसमें करीब 7.1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर ने कई महीनों बाद 200 डे ईएमए के ऊपर मजबूत क्लोजिंग दी है. इसके अलावा 20 डे ईएमए भी 50 डे और 100 डे ईएमए के ऊपर पहुंच गया है, जो तेजी की मजबूती को दिखाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.