Voltas के चेयरमैन पद से भी हटेंगे Noel Tata, AGM में खुद किया ऐलान; जाने पूरा मामला
टाटा समूह के वरिष्ठ उद्योगपति Noel Tata ने Voltas के चेयरमैन पद से हटने का ऐलान किया है. कंपनी की 72वीं वार्षिक आम बैठक में उन्होंने कहा कि यह चेयरमैन के रूप में उनकी आखिरी AGM है. इससे पहले वह Trent के चेयरमैन पद से हटने की घोषणा भी कर चुके हैं.
टाटा ग्रुप के Noel Tata ने Voltas के चेयरमैन पद से हटने का ऐलान कर दिया है. कंपनी की 72वीं एनुअल जनरल मीटिंग में उन्होंने कहा कि यह चेयरमैन के रूप में उनकी आखिरी AGM है. इससे पहले वह Trent के चेयरमैन पद से हटने की घोषणा भी कर चुके हैं. Noel Tata ने कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि नई नेतृत्व टीम कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
AGM में किया आखिरी बैठक का ऐलान
Voltas की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए Noel Tata ने कहा कि यह चेयरमैन के रूप में उनकी अंतिम AGM है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने समय रहते नई नेतृत्व टीम तैयार कर ली है. उन्हें भरोसा है कि कंपनी आगे भी सभी कारोबार क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेगी.
Trent से हटने का भी कर चुके हैं ऐलान
Noel Tata ने इसी महीने 23 जून को Trent की वार्षिक आम बैठक के दौरान भी चेयरमैन पद छोडने की घोषणा की थी. अब Voltas से हटने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि टाटा समूह की कई कंपनियों में नेतृत्व परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कंपनी का भविष्य मजबूत हाथों में है.
Voltas की उपलब्धियों का किया जिक्र
अपने संबोधन में Noel Tata ने कहा कि Voltas ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है. कंपनी के रूम एयर कंडीशनर कारोबार ने केवल 81 दिनों में 10 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है. उन्होंने इसे कंपनी की बाजार में मजबूत स्थिति और ग्राहकों के भरोसे का रिजल्ट बताया.
यह भी पढ़ें- Semiconductor Mission 2: 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट को मिली मंजूरी, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार
40 साल से टाटा समूह से जुडे़ हैं Noel Tata
Noel Tata पिछले करीब 40 वर्षों से टाटा समूह से जुडे़ हुए हैं. वह वर्तमान में Tata Trusts के चेयरमैन भी हैं, जो Tata Sons का सबसे बड़ा शेयरधारक है. इसके अलावा वह Tata Investment Corporation, Tata International और अन्य कई टाटा समूह की कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वह Tata Steel और Titan Company के वाइस चेयरमैन भी हैं.
Latest Stories
डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर, लगातार तीसरे दिन गिरावट; जानें डिटेल
Gold Price Today: सोने में गिरावट, चांदी में आई 6000 रुपये की जोरदार तेजी, जानें नए भाव
Semiconductor Mission 2: 1.25 लाख करोड़ रुपये के बजट को मिली मंजूरी, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार
