L&T को मिला 15000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! सऊदी-यूएई से विशाखापत्तनम तक मिला काम; क्या शेयरों पर दिखेगा असर?
L&T के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को भारत, सऊदी अरब और UAE में 10,000 से 15,000 करोड़ के कई EPC ऑर्डर मिले हैं. सऊदी अरब में 380 kV ट्रांसमिशन और सबस्टेशन, UAE में 132/11 kV सबस्टेशन और केबलिंग तथा विशाखापत्तनम में ट्रांसमिशन सिस्टम का काम शामिल है. ऑर्डर की खबर के बीच शेयर 3721 रुपये पर 0.97% की तेजी में रहा.

Larsen & Toubro Order: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (PT&D) कारोबार को भारत और विदेशों में 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के कई इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) ऑर्डर मिले हैं. कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी. इन ऑर्डर्स का मकसद पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और रिन्यूएबल एनर्जी की ग्रिड तक पहुंच को आसान बनाना है.
Saudi Arabia में 380 kV ट्रांसमिशन और सबस्टेशन का काम
कंपनी के मुताबिक, सऊदी अरब में PT&D कारोबार को 380 kV ट्रांसमिशन और सबस्टेशन सेगमेंट में ऑर्डर मिले हैं. इन प्रोजेक्ट्स के जरिए ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने और रिन्यूएबल एनर्जी की निकासी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इससे सऊदी अरब के पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने के साथ ग्रिड में रिन्यूएबल एनर्जी को जोड़ने में भी मदद मिलेगी.
UAE में 132/11 kV सबस्टेशन और केबलिंग
UAE में कंपनी को 132/11 kV सबस्टेशन बनाने और उससे जुड़े केबलिंग कार्यों का ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट भी पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में है.
Visakhapatnam में भी मिला बड़ा ऑर्डर
भारत में PT&D कारोबार को एक प्रमुख निजी क्षेत्र की कंपनी से विशाखापत्तनम में ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने का ऑर्डर मिला है. इसमें ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों का निर्माण शामिल है. L&T के PT&D के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड जोजी सेबेस्टियन ने कहा कि ये ऑर्डर कंपनी की इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट को पूरा करने की क्षमता को दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रिड को मजबूत करने, रिन्यूएबल एनर्जी को जोड़ने और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के बीच कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन क्षमता और ग्लोबल मौजूदगी का इस्तेमाल कर रही है.
कंपनी के शेयर का हाल?
5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:39 बजे तक Larsen & Toubro का शेयर 3,721 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें 0.97% की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप 5,12,019 करोड़ रुपये, स्टॉक P/E 29.0, बुक वैल्यू 794 रुपये, डिविडेंड यील्ड 1.02%, ROCE 14.6%, ROE 15.9% है. वहीं, शेयर का 52-वीक हाई 4,440 रुपये और लो 3,288 रुपये है.
Groww के डेटा के मुताबिक, कंपनी का शेयर एक हफ्ते से दबाव में कारोबार कर रहा है. 6 महीने में शेयर ने 3.19 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में 0.35 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयर ने बेहतर प्रदर्शन किया है. 5 साल में शेयर ने 117 फीसदी का रिटर्न दिया है. ऐसे में कंपनी को मिले इन बड़े ऑर्डर्स के बाद शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- ज्वेलरी स्टॉक्स में लौटी चमक, Kalyan Jewellers समेत इन शेयरों में तेजी; जानें वजह
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.