ज्वेलरी स्टॉक्स में लौटी चमक, Kalyan Jewellers समेत इन शेयरों में तेजी; जानें वजह

ज्वेलरी शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कल्याण ज्वैलर्स, PC Jeweller और Titan Company के शेयर फेस्टिव सीजन की मांग और सितंबर तिमाही के मजबूत कारोबार की उम्मीद से चढे़. धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों से ज्वेलरी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है. मजबूत सोने की कीमतों ने भी शेयरों के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया.

ज्वेलरी शेयरों में सोमवार को तेजी देखने को मिली. Image Credit: Canva/Money9 live

Highlights

  • फेस्टिव सीजन की मांग और मजबूत बिक्री की उम्मीद से ज्वेलरी शेयरों में तेजी.
  • Kalyan Jewellers में करीब 5 फीसदी उछाल, Titan और PC Jeweller भी चढे़.
  • मजबूत सोने की कीमतों और सितंबर तिमाही के कारोबारी अपडेट पर बाजार की नजर.

ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली. PC Jeweller, कल्याण ज्वैलर्स और Titan Company के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कल्याण ज्वैलर्स का शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया, जबकि PC Jeweller और Titan Company के शेयर भी करीब 1 से 1.5 फीसदी तक मजबूत हुए. ज्वेलरी शेयरों में यह तेजी ऐसे समय आई है जब देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. धनतेरस, दिवाली, नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों के चलते ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा सितंबर तिमाही के कारोबारी अपडेट को लेकर भी बाजार में उम्मीद बनी हुई है.

फेस्टिव सीजन से मिला सपोर्ट

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ज्वेलरी खरीदारी का अहम सीजन शुरू हो गया है. आने वाले समय में धनतेरस और दिवाली जैसे बडे़ त्योहार हैं, जिससे देश में सोने और ज्वेलरी की खरीदारी बढ़ती है. इसी वजह से निवेशक ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में पहले से खरीदारी कर रहे हैं. बाजार को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनियों की बिक्री मजबूत रह सकती है. जानकारों के मुताबिक, अक्टूबर की शुरुआत ज्वेलरी खरीदारी के अहम सीजन की शुरुआत होती है. बाजार संभावित मजबूत फेस्टिव सेल्स को ध्यान में रखकर ज्वेलरी शेयरों में पोजिशन बना रहा है.

तिमाही के कारोबारी अपडेट का इंतजार

ज्वेलरी कंपनियां सितंबर तिमाही के कारोबार से जुडे़ शुरुआती आंकडे़ इस सप्ताह जारी कर सकती हैं. हालांकि सोमवार को कारोबार के दौरान ये अपडेट अभी जारी नहीं हुए थे. ऐसे में मौजूदा तेजी को काफी हद तक उम्मीद पर आधारित माना जा रहा है. निवेशकों की नजर अब कंपनियों के सितंबर तिमाही के प्रोविजनल सेल्स अपडेट पर है. अगर कंपनियों की बिक्री के आंकडे़ मजबूत रहते हैं तो इससे शेयरों में मौजूदा सेंटीमेंट को और सपोर्ट मिल सकता है.

सोने की कीमतों से भी मिला सपोर्ट

सोने की कीमतों में मजबूती का असर भी ज्वेलरी शेयरों पर देखने को मिल रहा है. मजबूत सोने की कीमतों ने ज्वेलरी कंपनियों को लेकर बाजार के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है. फेस्टिव सीजन के दौरान सोने और ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद से भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. हालांकि कंपनियों के सितंबर तिमाही के कारोबारी अपडेट अभी सामने नहीं आए हैं. इसलिए सोमवार की तेजी को मुख्य रूप से फेस्टिव सीजन और आने वाले कारोबार को लेकर बनी उम्मीद से जोड़कर देखा जा रहा है. आने वाले कारोबारी अपडेट से कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका के डेटा सेंटर और पाइपलाइन बूम से चमके ये 2 भारतीय स्टॉक! 1705% तक दिया रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार

कल्याण ज्वैलर्स में 5% की तेजी

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में सोमवार को ज्वेलरी कंपनियों के बीच सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. दोपहर के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 5.35 फीसदी की तेजी के साथ 557 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 54684 करोड़ रुपये था. शेयर ने कारोबार के दौरान 558 रुपये का इंट्रा डे हाई और 529 रुपये का इंट्रा डे लो लेवल बनाया. कल्याण ज्वैलर्स के शेयर ने पिछले छह महीने में करीब 41 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं एक साल में शेयर का रिटर्न करीब 13 फीसदी रहा है.

PC Jeweller और Titan में भी खरीदारी

PC Jeweller के शेयरों में भी सोमवार को तेजी रही. शेयर 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 13 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था. शेयर ने कारोबार के दौरान 13.31 पैसे का इंट्रा डे हाई और 12.86 रुपये का इंट्रा डे लो बनाया. PC Jeweller के शेयर ने पिछले छह महीने में करीब 57 फीसदी रिटर्न दिया है, हालांकि एक साल में शेयर करीब 3 फीसदी नीचे है.

वहीं Titan Company का शेयर 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 4571 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 402611 करोड़ रुपये था. Titan के शेयर ने पिछले एक साल में करीब 32 फीसदी और 3 साल में करीब 45 फीसदी रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.