Bonus Stock: 1 के बदले 4 शेयर फ्री देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय; 3 साल में 1100% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

इस फाइनेंस कंपनी ने 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. 6 मार्च 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है. शेयर ने एक साल में करीब 200 फीसदी और तीन साल में 1170 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. जानिए मौजूदा कीमत, शेयरहोल्डिंग पैटर्न और कंपनी की वित्तीय स्थिति.

बोनस शेयर Image Credit: TV9 Bharatvarsh

LKP Finance Ltd Bonus Share Record Date: LKP Finance Ltd ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा तोहफा घोषित किया है. कंपनी 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने जा रही है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 4 अतिरिक्त शेयर मुफ्त में दिए जाएंगे. इस बोनस इश्यू के लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी इस तारीख तक जिन शेयरधारकों का नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में दर्ज होगा, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे. बोनस शेयरों का आवंटन 9 मार्च 2026 को किया जाएगा. कंपनी ने इस प्रस्ताव की घोषणा जनवरी में की थी. शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है.

शेयर का भाव?

अगर मौजूदा शेयर कीमत की बात करें तो बीएसई पर LKP Finance का शेयर करीब 990 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो इसे स्मॉल-कैप से मिड-साइज कैटेगरी की मजबूत कंपनी बनाता है. यह पर कंपनी की फाइलिंग अटैच किया जा रहा है.

@BSE

कैसा है शेयरों का प्रदर्शन?

शेयर की परफॉर्मेंस ने हाल के समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 200 फीसदी तक उछल चुका है. सिर्फ 6 महीनों में इसमें लगभग 66 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, तीन साल की अवधि में शेयर की कीमत में करीब 1170 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई देखी गई है. बीएसई पर इसका 52 हफ्तों का एडजस्टेड हाई 1179.80 रुपये और लो 294.81 रुपये रहा है. यह उतार-चढ़ाव शेयर की मजबूत वोलैटिलिटी और निवेशकों की दिलचस्पी को दर्शाता है.

क्या है शेयरहोल्डिंग पैटर्न?

शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.08 फीसदी थी. इसका मतलब है कि प्रमोटर समूह की कंपनी में मजबूत पकड़ बनी हुई है, जो कई निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है. वहीं, दूसरी ओर, रिटेल और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कंपनी में क्रमश: 40.91 फीसदी और 4.98 फीसदी है.

कैसी है वित्तीय स्थिति?

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 90.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 5.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 7.38 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन रेवेन्यू और 10.32 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. बोनस शेयर की घोषणा, मजबूत शेयर रिटर्न और प्रमोटर्स की अच्छी हिस्सेदारी LKP Finance को चर्चा में बनाए हुए हैं. हालांकि, निवेशकों को किसी भी निर्णय से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स, जोखिम और बाजार की स्थिति का ध्यानपूर्वक आकलन जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- इन 6 स्टॉक्स पर टूट पड़े FIIs, पिछले 4-5 तिमाही में बढ़ाई बंपर हिस्सेदारी; लिस्ट में दिग्गज शेयर भी शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

पैसों के ढेर पर बैठी हैं ये 5 कंपनियां, 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है ऑपरेटिंग कैश फ्लो; रखें रडार पर

जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

₹35 से कम भाव वाले इस शेयर ने 5 साल में दिया 10000% रिटर्न, सोमवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगी कंपनी; ये है वजह

इन 6 स्टॉक्स पर टूट पड़े FIIs, पिछले 4-5 तिमाही में बढ़ाई बंपर हिस्सेदारी; लिस्ट में दिग्गज शेयर भी शामिल

इंफ्रा और पावर सेक्टर के ये 5 स्टॉक बुक वैल्यू से कम पर हो रहे ट्रेड, वॉचलिस्ट में फटाफट कर सकते हैं शामिल; देखें लिस्ट

HCL Tech से Tata Elxsi तक… 20% से ज्यादा ROE-ROCE वाले सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, क्या ये बन सकते हैं मल्टीबैगर!