टाटा ग्रुप के इस शेयर में भयानक बिकवाली! 10 फीसदी से ज्यादा टूटे शेयर, जानें क्यों मचा हाहाकार?
Trent के शेयरों में मंगलवार के कारोबार में भारी बिकवाली देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 10.8 फीसदी टूटकर 2,982.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इंट्राडे के दौरान भी शेयर करीब 10.8 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया. अगर हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक सप्ताह में Trent का शेयर 8.46 फीसदी टूट चुका है.

Trent Share Price Crashed : टाटा समूह की रिटेल कंपनी Trent के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी से ज्यादा टूट गए. कंपनी का जून तिमाही (Q1 FY27) का बिजनेस अपडेट बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहा, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की. हालांकि कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह ब्रोकरेज के अनुमान से कम रही.
Q1 बिजनेस अपडेट से बाजार हुआ निराश
Trent का शेयर कारोबार के दौरान करीब 9.2 फीसदी गिरकर 3,036.50 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने जून तिमाही में 5,666 करोड़ रुपये की स्टैंडअलोन आय दर्ज की, जो पिछले साल की समान तिमाही के 4,781 करोड़ रुपये के मुकाबले 19 फीसदी अधिक है. हालांकि बाजार को इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी.
स्टोर विस्तार भी उम्मीद से धीमा
जून तिमाही के अंत तक कंपनी के कुल 1,312 स्टोर थे. इनमें 301 Westside, 982 Zudio और अन्य लाइफस्टाइल ब्रांड्स के 29 स्टोर शामिल हैं.
पहले भी मजबूत रहे हैं नतीजे
मार्च तिमाही में Trent का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ा था. मजबूत मांग और लगातार बढ़ते रिटेल नेटवर्क की बदौलत कंपनी पिछले कुछ वर्षों में रिटेल सेक्टर के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रही है. हालांकि अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि कंपनी आगे भी इसी रफ्तार से ग्रोथ बनाए रख पाती है या नहीं.
शेयरों का हाल
Trent के शेयरों में मंगलवार के कारोबार में भारी बिकवाली देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 10.8 फीसदी टूटकर 2,982.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इंट्राडे के दौरान भी शेयर करीब 10.8 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया.
अगर हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक सप्ताह में Trent का शेयर 8.46 फीसदी टूट चुका है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इस शेयर ने 16.71 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, एक साल के दौरान शेयर में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.