अचानक 34% टूटा Trent का शेयर, घबराए निवेशक; क्या है इस गिरावट का असली कारण?
गुरुवार को Trent का शेयर NSE पर 2,830 रुपये के स्तर पर खुला, जबकि एक दिन पहले यह 4,257.60 रुपये पर बंद हुआ था. पहली नजर में शेयर करीब 34 फीसदी टूटता हुआ दिखा, लेकिन इसकी वजह कंपनी का 1:2 बोनस इश्यू था. बोनस शेयर जारी होने के बाद शेयर की कीमत को तकनीकी रूप से एडजस्ट किया जाता है.
Tata Group की रिटेल कंपनी Trent Ltd, जो Zudio और Westside जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी है, गुरुवार को एक्स-बोनस ट्रेड करने लगी. इसके बाद शेयर में करीब 34 फीसदी की गिरावट दिखाई दी, जिससे कई निवेशक हैरान रह गए. हालांकि यह गिरावट वास्तविक नहीं थी, बल्कि बोनस शेयर एडजस्टमेंट की वजह से आई थी. शेयरधारकों के कुल निवेश पर इसका कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ा.
क्यों 34 फीसदी गिरा दिखा Trent का शेयर?
गुरुवार को Trent का शेयर NSE पर 2,830 रुपये के स्तर पर खुला, जबकि एक दिन पहले यह 4,257.60 रुपये पर बंद हुआ था. पहली नजर में शेयर करीब 34 फीसदी टूटता हुआ दिखा, लेकिन इसकी वजह कंपनी का 1:2 बोनस इश्यू था. बोनस शेयर जारी होने के बाद शेयर की कीमत को तकनीकी रूप से एडजस्ट किया जाता है, जिससे कीमत कम दिखाई देती है. बोनस एडजस्टमेंट के बाद देखा जाए तो शेयर में वास्तविक गिरावट करीब 2 फीसदी की ही थी और सुबह 9:25 बजे यह लगभग 2,785 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
क्या है Trent का बोनस इश्यू?
अप्रैल 2026 में Trent ने अपने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 1:2 बोनस इश्यू और 6 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था. इस योजना के तहत निवेशकों को हर 2 शेयरों पर 1 बोनस शेयर मिलेगा. कंपनी ने इस बोनस इश्यू के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले करीब 17.77 करोड़ नए शेयर जारी करने का फैसला किया है.
रिकॉर्ड डेट में किया गया था बदलाव
शुरुआत में कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की थी. बाद में इसे बदलकर 4 जून 2026 कर दिया गया. बोनस शेयरों का आवंटन 21 जून 2026 तक पूरा करने की योजना है. इसके लिए कंपनी लगभग 17.77 करोड़ रुपये के शेयर प्रीमियम का इस्तेमाल करेगी. 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 1,924.3 करोड़ रुपये का शेयर प्रीमियम उपलब्ध था.
कंपनी का पहला बोनस इश्यू
Trent के इतिहास में यह पहला बोनस इश्यू है.
- जून 2025 में 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था
- मई 2024 में 3.20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था
- मई 2023 में 2.20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था
वहीं, साल 2016 में कंपनी ने 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट भी किया था.
Trent के कारोबार पर भरोसा बरकरार
जानकारों का मानना है कि Trent अभी भी भारत की सबसे मजबूत कंज्यूमर रिटेल ग्रोथ स्टोरी में से एक है. Zudio और Westside के लगातार स्टोर विस्तार, मजबूत ब्रांड पहचान और बेहतर निष्पादन के कारण कंपनी की विकास संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं. हालांकि, बाजार पहले से ही कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को काफी हद तक कीमत में शामिल कर चुका है. ऐसे में आगे किसी भी तरह की निराशा का असर शेयर पर पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 स्टॉक्स में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
PhysicsWallah का बड़ा दांव! स्टूडेंट लोन के लिए बड़ी NBFCs से साझेदारी का ऐलान, शेयरों में 14% की आई तेजी
₹15.15 लाख करोड़ की हेराफेरी, फंसेगा LIC का पैसा? केनरा बैंक की बढ़ी आफत, शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप
इस रेलवे स्टॉक में आने वाली 55% की तेजी! Ventura ने दी BUY रेटिंग, 5 साल में 1428% तक उछले शेयर
