हर शेयर पर ₹75 का डिविडेंड दे रही TATA ग्रुप की यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब

शेयरधारकों के लिए खुशखबरी है. टाटा एलेक्सी ने प्रति शेयर ₹75 के डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी का यह फैसला निवेशकों को अतिरिक्त आय देने के साथ-साथ उसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का भी संकेत देता है. डिविडेंड के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वह भी नजदीक है.

टाटा ग्रुप की ये कंपनी दे रही डिविडेंड. Image Credit: TV9 Bharatvarsh, canva

Tata Elxsi Dividend : शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आईटी और इंजीनियरिंग डिजाइन सेक्टर की प्रमुख कंपनी टाटा एलेक्सी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 75 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त आय का लाभ मिलेगा. इसका लाभ लेने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश संबंधित निर्णय लेने होंगे. रिकॉर्ड डेट के बाद निवेशकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

हर शेयर पर मिलेगा ₹75 का डिविडेंड

टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Limited) ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 75 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 जून 2025 तय की गई है, यानी जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वे इस डिविडेंड के पात्र होंगे. एक्स-डेट (Ex-Date) भी 11 जून 2025 है, इसलिए इस तारीख या इसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को यह डिविडेंड नहीं मिलेगा.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹28,223 करोड़
पी/ई रेश्यो(TTM)44.91
पी/बी रेश्यो(P/B Ratio)9.28
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)21.77
डेट-टू-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.05
आरओई (ROE – इक्विटी पर प्रतिफल)22.89%
ईपीएस (TTM)100.88
बुक वैल्यू (Book Value)488.20
फेस वैल्यू (Face Value)10
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

कंपनी की वित्तीय स्थिति पॉजिटिव दिखाई देती है. पिछले 12 महीनों (TTM) में कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा है. वहीं मुनाफे में 28% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे पता चलता है कि कंपनी अपनी लागतों को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर रही है. हालांकि, 3 वर्षों का रेवेन्यू CAGR 7% रहा है, लेकिन 3 वर्षों का मुनाफा CAGR -6% रहा है, जो बताता है कि लंबे समय में कंपनी के मुनाफे पर दबाव रहा है. इसलिए कहा जा सकता है कि हाल के समय में कंपनी का प्रदर्शन सुधरा है और प्रोफिट में अच्छी तेजी आई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.