IT शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, जानें बाजार के लिए क्या है बड़ा संकेत

मार्केट मसाला के इस खास एपिसोड में बाजार से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है. हाल के दिनों में IT सेक्टर की कमजोरी ने निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया है, जहां Infosys, HCL Tech और TCS जैसे बड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या IT सेक्टर में गिरावट अभी जारी रहेगी या यहां से रिकवरी की संभावना बन सकती है. वीडियो में Iran-USA तनाव और उसके वैश्विक बाजारों पर असर को भी समझाया गया है. युद्ध जैसे माहौल का असर कच्चे तेल, गैस कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर और भारतीय बाजार की चाल पर कैसे पड़ सकता है, इस पर खास जानकारी दी गई है.

यदि क्रूड ऑयल महंगा होता है तो इसका असर महंगाई और कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है. इसके अलावा FIIs की बिकवाली और इनफ्लो पर भी अहम चर्चा की गई है. विदेशी निवेशकों का रुख बदलने से Nifty, Bank Nifty और बड़े शेयरों पर क्या असर होगा, यह जानना निवेशकों के लिए जरूरी है. HDFC Bank, Reliance Industries, Adani Energy और Green Energy सेक्टर के शेयरों पर भी नजर रखी गई है.

Short Videos