ईरान-इजराइल जंग से बिगड़ा बाजार, सेंसेक्स 85 अंक फिसला, ऑटो-आईटी इंडेक्स तेजी में
ईरान-इजराइल के बीच पिछले 5 दिनों से हिंसक संघर्ष जारी है, अब खामेनेई की पोस्ट से दुनिया भर के बाजार दबाव में हैं. जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 85 अंकों की गिरावट के साथ 81,512 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 21 अंक फिसलकर 24,829 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Stock Market Opening Bell: कल की बिकवाली के बाद आज भी बाजार दबाव में खुला. ईरान-इजराइल जंग अब और गहराता जा रहा है. जिसका असर दुनिया भर के बाजारों में देखने को मिल सकता है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 85 अंकों की गिरावट के साथ 81,512 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 21 अंक फिसलकर 24,829 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान आईटी-ऑटो इंडेक्स तेजी में ट्रेड करते दिखे.
सेक्टर्स में मिला-जुला प्रदर्शन, लेकिन ज्यादातर लाल निशान में
बाजार के अलग-अलग सेक्टर्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला. सिर्फ Nifty IT और Realty सेक्टर ही हरे निशान में नजर आए, जबकि बैंकिंग, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मीडिया, मेटल, ऑटो और फार्मा सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. यानी इन सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली.
बुधवार को फिर कमजोर हुआ रुपया
बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले और कमजोर होकर खुला. इसकी बड़ी वजह है कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, जिससे अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ गई है. आज रुपया 86.37 प्रति डॉलर के भाव पर खुला, जबकि मंगलवार को यह 86.24 पर बंद हुआ था. यानी रुपये में गिरावट जारी है.
रेलटेल में तेजी
18 जून को रेलटेल के शेयरों में तेजी देखने को मिली, हालांकि इस दौरान बाजार में दबाव था. दरअसल इस तेजी के पीछे की वजह है कि कंपनी को मिज़ोरम में फाइबर ग्रिड नेटवर्क बिछाने का 43.99 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. यह काम ZENICS के तहत किया जाएगा. जिसका असर इसके शेयरों पर देखने को मिला.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
कंपनी का नाम | ओपनिंग प्राइस (₹) | उच्चतम मूल्य (₹) | न्यूनतम मूल्य (₹) | पिछला बंद (₹) | अभी का प्राइस (₹) | बदलाव (%) |
---|---|---|---|---|---|---|
इंडसइंड बैंक | 818.05 | 839.30 | 815.55 | 809.15 | 836.75 | +3.41% |
महिंद्रा & महिंद्रा | 3,000.00 | 3,051.00 | 2,986.60 | 3,007.20 | 3,050.60 | +1.44% |
मारुति सुजुकी | 12,620.00 | 12,772.00 | 12,550.00 | 12,595.00 | 12,763.00 | +1.33% |
आयशर मोटर्स | 5,334.00 | 5,418.00 | 5,307.50 | 5,341.00 | 5,410.50 | +1.30% |
ओएनजीसी | 254.03 | 255.89 | 253.03 | 252.31 | 255.05 | +1.09% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
कंपनी का नाम | ओपनिंग प्राइस (₹) | उच्चतम मूल्य (₹) | न्यूनतम मूल्य (₹) | पिछला बंद (₹) | अभी का प्राइस (₹) | बदलाव (%) |
---|---|---|---|---|---|---|
कोटक बैंक | 2,125.00 | 2,130.00 | 2,111.70 | 2,136.80 | 2,112.00 | -1.16% |
एनटीपीसी | 335.20 | 335.90 | 333.25 | 335.20 | 333.70 | -0.45% |
जेएसडब्ल्यू स्टील | 997.00 | 998.95 | 990.00 | 999.65 | 995.90 | -0.38% |
पावर ग्रिड | 287.50 | 287.80 | 285.50 | 288.55 | 287.60 | -0.33% |
अदानी पोर्ट्स | 1,387.00 | 1,395.20 | 1,384.20 | 1,392.30 | 1,388.20 | -0.29% |
एशियाई बाजारों में रुझान (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 30 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 250 अंकों की तेजी रही थी.
- हैंग सेंग में 304 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 92 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.34 फीसदी की तेजी रही.
- सिंगापुर के बाजार में 0.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
कल बाजार में रही तेजी
हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन यानी मंगलवार को बाजार में बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 213 अंक गिरकर 81,583 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 93 अंक की गिरकर 24,853 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट नजर आई थी। टाटा मोटर्स, सनफार्मा और इटरनल समेत 10 कंपनियों के शेयर 2% गिरते दिखे. वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट,11 में तेजी रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.