अनिल अंबानी की बढ़ी ताकत, 300 करोड़ की पूंजी से प्रमोटर ग्रुप ने दिखाया भरोसा, रिलायंस इंफ्रा के शेयर उछले

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के शेयरों में आज अच्‍छी तेजी देखने को मिली, इसकी वजह प्रमोटर ग्रुप का कंपनी में 300 करोड़ का निवेश है. 2024 में शुरु किए गए प्रेफरेशियल इश्‍यू के तहज जारी किए गए वारंट्स नियमों के तहत प्रमोटर कंपनी ने बची हुई रकम का भुगतान किया है, जिसे इक्विटी शेयरों में तब्‍दील कर अलॉट किया गया है.

अनिल अंबानी Image Credit: Money9 Live

Reliance Infra Allots Shares to promotor group: अनिल अंबानी की किस्‍मत के सितारे आजकल बु‍लंदियों पर है. यही वजह है कि उनकी दोनों दोनों प्रमुख कंपनियां रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और रिलायंस पावर दोनों ही बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. इतना ही नहीं प्रमोटरों का भी उन पर भरोसा बढ़ा है. जिसके चलते प्रमोटर ग्रुप ने 300 करोड़ रुपये डाले हैं. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने घोषणा की कंपनी ने अपने प्रमोटर ग्रूप की इकाई रिसी इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड को 1.25 करोड़ फुली पेड-अप इक्विटी शेयर 240 रुपये प्रति शेयर (230 रुपये के प्रीमियम सहित) पर अलॉट किए हैं. प्रमोटर ग्रुप के इस बड़े निवेश का असर रिलायंस इंफ्रा के शेयरों पर भी देखने को मिला.

Reliance Infra के उछले शेयर

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने 18 जून की सुबह शानदार शुरुआत की. ये 3% की तेजी के साथ 377.70 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. प्रमोटरों के फंड डालने से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में ये उछाल देखने को मिला. कंपनी ने घोषणा की है कि यह पूंजी अक्टूबर 2024 में शुरू किए गए प्रेफरेंशियल इश्यू का हिस्सा है.

तब कंपनी ने 12.56 करोड़ वारंट्स जारी किए थे, जिनका कुल मूल्य 3,014.40 करोड़ रुपये था. इन वारंट्स के नियमों के तहत, सब्सक्रिप्शन के समय 25% राशि का अग्रिम भुगतान करना था, और बाकी 75% राशि 18 महीनों के भीतर चुकानी थी. अब रिसी इन्फिनिटी ने 1.25 करोड़ वारंट्स के लिए बाकी 75% राशि का भुगतान कर दिया, जिसके बाद इन्हें 1.25 करोड़ इक्विटी शेयरों में बदल दिया गया है.

यह भी पढ़ें: धन कुबेरों की लिस्‍ट में अंबानी भाइयों का जलवा, आकाश और अनंत बने भारत के सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर, जानें संपत्ति

कंपनी की सॉलिड है तैयारी

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह पूंजी निवेश कंपनी की विकास गति को और मजबूत करेगा. इससे वित्तीय लचीलापन बढ़ेगा और विकास को समर्थन मिलेगा. प्रमोटरों की ओर से डाली गई इस पूंजी का इस्‍तेमाल भविष्य के अवसरों का फायदा उठाने के लिए किया जाएगा. इतना ही नहीं यह पूंजी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में नए मौकों को भुनाने में भी मदद करेगी.

Latest Stories

वंदे भारत और फ्रेट कॉरिडोर से मिलेगा बूस्ट, इन 3 रेलवे शेयरों में दिख रहा ग्रोथ का दम; एक ने दिया 1300% का रिटर्न

63% मार्केट शेयर, जीरो कर्ज और डिफेंस में एंट्री! क्या यह कंपनी बनने जा रही भारत का अगला इंफ्रा सुपरस्टार?

Axis, HDFC या ICICI Bank…मौजूदा माहौल में कौन सा बैंक ब्रोकरेज की पहली पसंद, 17.99% अपसाइड तक का अनुमान

इस कंपनी को मिले करोड़ों का ऑर्डर, रॉकेट बने शेयर, FIIs ने भी बढ़ाया दांव; भाव 10 रुपये से कम

कल्याण ज्वैलर्स से लेकर टाइटन तक के शेयरों में उछाल, अमेरिका-ईरान डील की खबर से रॉकेट बने गोल्ड स्टॉक्स

रेलवे से डिफेंस तक… क्या इस स्टॉक का नया दांव बदल देगा किस्मत? नेट प्रॉफिट में 52% की बढ़ोतरी