वंदे भारत और फ्रेट कॉरिडोर से मिलेगा बूस्ट, इन 3 रेलवे शेयरों में दिख रहा ग्रोथ का दम; एक ने दिया 1300% का रिटर्न
भारत में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढते सरकारी निवेश से Titagarh Rail Systems, Rail Vikas Nigam और IRCON International जैसी कंपनियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो रेल, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाएं इन कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं.
Railway Stocks: सरकार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर लगातार जोर दे रही है. वंदे भारत ट्रेन, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, मेट्रो रेल नेटवर्क, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और कवच जैसी सेफ्टी टेक्निक पर भारी निवेश किया जा रहा है. रेलवे क्षेत्र के लिए लगातार बढ़ता कैपिटल एक्सपेंडिचर इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है. ऐसे में Titagarh Rail Systems, Rail Vikas Nigam और IRCON International जैसे शेयर निवेशकों के बीच चर्चा में हैं. इन कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक है और वे सीधे तौर पर भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी से जुड़ी हुई हैं.
Titagarh Rail Systems
Titagarh Rail Systems रेलवे आधुनिकीकरण से जुड़ी प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी फ्रेट वैगन, यात्री कोच, मेट्रो ट्रेन और प्रोपल्शन सिस्टम बनाती है. कंपनी का कुल ऑर्डर बुक करीब 275.4 अरब रुपये है, जिसमें यात्री रेल सेगमेंट का ऑर्डर बुक 106 अरब रुपये और फ्रेट रेल सेगमेंट का 31 अरब रुपये है.
- वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो मार्च 2025 में कंपनी की नेट सेल्स 3867.8 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2023 में 2779.6 करोड़ रुपये थी. तीन साल में कंपनी की बिक्री 38.1 फीसदी की कंपाउंड रेट से बढ़ी है.
- इसी अवधि में मुनाफे की ग्रोथ 52.3 फीसदी रही है. कंपनी के शेयर सोमवार को 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 873 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
- कंपनी ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 1392 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Rail Vikas Nigam
Rail Vikas Nigam रेल लाइन दोहरीकरण, इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशन विकास, मेट्रो और फ्रेट कॉरिडोर जैसी प्रोजेक्ट पर काम करती है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 992.62 अरब रुपये रहा, जो आने वाले कई वर्षों के लिए रिवेन्यू की मजबूत संभावना दिखाता है.
- वित्तीय आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में कंपनी की नेट सेल्स 19923 करोड़ रुपये रही. वहीं नेट प्रॉफिट 1281.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2124.9 करोड़ रुपये रहा.
- हालांकि हालिया तिमाही में मार्जिन पर दबाव देखा गया है, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
- कंपनी के शेयर सोमवार को 3.78 फीसदी की तेजी के साथ 242 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 615 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें- इस कंपनी को मिले करोड़ों का ऑर्डर, रॉकेट बने शेयर, FIIs ने भी बढ़ाया दांव; भाव 10 रुपये से कम
IRCON International
IRCON International देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चिरिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी रेलवे ट्रैक, ब्रिज, सुरंग, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स के साथ साथ हाईवे, मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजनाओं पर भी काम करती है. इससे कंपनी को रेलवे के अलावा अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों से भी कारोबार मिलता है.
- मार्च 2025 में कंपनी की नेट सेल्स 10759.6 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 727.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1265 करोड़ रुपये रहा.
- पिछले तीन वर्षों में कंपनी की बिक्री 13.4 फीसदी की कंपाउंड रेट से बढ़ी है. सरकार के रेलवे नेटवर्क विस्तार और ट्रांसपोर्ट स्ट्रक्चर पर ब़ढते खर्च से IRCON को भी लंबी अवधि में फायदा मिलने की उम्मीद है.
- कंपनी के शेयर सोमवार को 2.57 फीसदी की तेजी के साथ 138 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 184 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
63% मार्केट शेयर, जीरो कर्ज और डिफेंस में एंट्री! क्या यह कंपनी बनने जा रही भारत का अगला इंफ्रा सुपरस्टार?
Axis, HDFC या ICICI Bank…मौजूदा माहौल में कौन सा बैंक ब्रोकरेज की पहली पसंद, 17.99% अपसाइड तक का अनुमान
इस कंपनी को मिले करोड़ों का ऑर्डर, रॉकेट बने शेयर, FIIs ने भी बढ़ाया दांव; भाव 10 रुपये से कम
