अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमत में 30000 रुपये तक का होगा इजाफा;देखें डिटेल

मारुति सुजुकी ने अगस्त 2026 से अपनी सभी कारों की कीमत में 30000 रुपये तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाया गया है. हालांकि ग्राहकों पर बोझ कम रखने के लिए लागत का केवल एक हिस्सा ही कीमत में जोड़ा जाएगा.

मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत में ₹30000 तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. Image Credit: Getty image

Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि अगस्त 2026 से उसके सभी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. कीमत में अधिकतम 30000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों पर बोझ कम रखने की पूरी कोशिश की गई है. अलग- अलग मॉडल के हिसाब से कीमत में बदलाव अलग होगा.

अगस्त से लागू होंगी नई कीमतें

मारुति सुजुकी ने बताया कि नई कीमतें अगस्त 2026 से लागू होंगी. कंपनी के सभी मॉडल इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे. हालांकि हर कार की कीमत में समान बढ़ोतरी नहीं होगी. अलग-अलग मॉडल के अनुसार कीमत में बदलाव तय किया जाएगा. इससे नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों पर असर पड़ सकता है.

30000 रुपये तक बढ़ सकती है कीमत

कंपनी के अनुसार विभिन्न मॉडल की कीमत में अधिकतम 30000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी कार के मॉडल और वैरिएंट पर निर्भर करेगी. छोटे मॉडल से लेकर प्रीमियम एसयूवी तक सभी गाडियां इस फैसले के दायरे में हैं. कंपनी ने अभी मॉडल के हिसाब से नई कीमतों का ब्यौरा जारी नहीं किया है.

इनपुट लागत बढ़ने का असर

मारुति सुजुकी ने कहा कि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले कई महीनों से कंपनी लागत कम करने के लिए कई कदम उठा रही थी. इसके बावजूद महंगाई और लागत का दबाव लगातार बना हुआ है. इसी वजह से कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें- वोक्सवैगन भारतीय यूनिट में JSW ग्रुप को बेच सकती है हिस्सेदारी, लंबे समय से पार्टनर की तलाश में जर्मन कंपनी

ग्राहकों पर कम बोझ डालने की कोशिश

कंपनी का कहना है कि उसने लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय उसका केवल एक हिस्सा ही कीमतों में शामिल किया है. कंपनी लगातार लागत घटाने के उपाय भी कर रही है. मारुति का कहना है कि उसका प्रयास रहेगा कि ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम हो.