Rekha Jhunjhunwala के निवेश वाले इस बैंक पर FII हुए बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर 10% उछला;रखें नजर
Karur Vysya Bank के मजबूत जून तिमाही नतीजों के बाद शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी आई. बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 756 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मार्च 2026 तक FII की हिस्सेदारी 19.25 फीसदी रही.
शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी के बावजूद Karur Vysya Bank के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बैंक का शेयर करीब 10 फीसदी उछल गया. इस तेजी की वजह जून तिमाही के मजबूत नतीजे रहे, जिसमें बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 756 करोड़ रुपये पहुंच गया. खास बात यह है कि दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला इस बैंक की मेन शेयरहोल्डर हैं. वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने भी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ती संस्थागत हिस्सेदारी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है.
Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई जोरदार तेजी
Karur Vysya Bank के शेयर मंगलवार को करीब 10 फीसदी चढ़कर 332.65 रुपये तक पहुंच गए. कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही प्रॉफिट दर्ज किया. बैंक का नेट लाभ 521 करोड़ रुपये से बढ़कर 756 करोड़ रुपये हो गया. बेहतर नतीजों के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की.
FII ने लगातार बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग आंकडों के अनुसार बैंक में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 19.25 फीसदी हो गई. दिसंबर 2025 में यह 16.87 फीसदी थी. यानी एक तिमाही में FII ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी मजबूत की है. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 39.26 फीसदी रही. यह रुझान बताता है कि संस्थागत निवेशकों का बैंक पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है.
रेखा झुनझुनवाला के पास 4.16 फीसदी हिस्सेदारी
रेखा झुनझुनवाला बैंक की शेयरधारकों में शामिल हैं. मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार उनके पास बैंक की 4.16 फीसदी हिस्सेदारी है. ऐसे में बैंक के मजबूत नतीजों का फायदा उन्हें भी मिला है. निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि आने वाली तिमाहियों में उनकी हिस्सेदारी में कोई बदलाव होता है या नहीं.
यह भी पढ़ें- दो दिन में HDFC बैंक के ₹89636 करोड़ साफ, 7 फीसदी टूटा शेयर; मार्केट वैल्यूएशन में भारी गिरावट
मुनाफे के साथ बैंकिंग कारोबार भी मजबूत
जून 2026 तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 31.76 फीसदी बढकर 1423 करोड रुपये पहुंच गई. प्री प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 36.15 फीसदी बढकर 1096 करोड रुपये रहा. बैंक का कुल कारोबार 15.94 फीसदी बढकर 227267 करोड रुपये हो गया. पहली बार बैंक का कुल एडवांस 1 लाख करोड रुपये के पार पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FII को पसंद आए ये 3 बैंकिंग स्टॉक, जून तिमाही में लगातार बढ़ाई हिस्सेदारी; शेयरों पर रखें नजर
SEBI ने 11 रिसर्च एनालिस्ट का रजिस्ट्रेशन किया रद्द, रिन्यूअल फीस नहीं भरने पर हुई कार्रवाई; जानें डिटेल
दो दिन में HDFC बैंक के ₹89636 करोड़ साफ, 7 फीसदी टूटा शेयर; मार्केट वैल्यूएशन में भारी गिरावट
