दो दिन में HDFC बैंक के ₹89636 करोड़ साफ, 7 फीसदी टूटा शेयर; मार्केट वैल्यूएशन में भारी गिरावट
HDFC Share Price Today: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर लेंडर ने पिछले साल की इसी अवधि में 18,155 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था. बैंक के तिमाही नतीजों में मार्जिन के मोर्चे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शेयरों में गिरावट आई है.
HDFC Share Price Today: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC के शेयरों में पिछले सेशन की गिरावट मंगलवार को भी जारी रही. बैंक के तिमाही नतीजों में मार्जिन के मोर्चे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, दो दिनों में इसके शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और इसकी मार्केट वैल्यूएशन से 89,636 करोड़ रुपये कम हो गए.
BSE पर स्टॉक 2.08 फीसदी गिरकर 761.45 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान, यह 2.25% गिरकर 760.10 रुपये पर आ गया था.NSE पर स्टॉक 2.08% गिरकर 761.45 रुपये पर बंद हुआ.
दो दिन में 7 फीसदी की गिरावट
सोमवार को HDFC बैंक के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. दो दिनों में इस ब्लू-चिप स्टॉक में 7.10 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे इसकी मार्केट वैल्यूएशन से 89,635.73 करोड़ रुपये कम हो गए हैं.
HDFC बैंक ने लगातार दूसरे दिन बाजार को नीचे खींचा. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 238.41 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ. 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 50.80 अंक या 0.21% गिरकर 24,187.70 पर बंद हुआ.
नेट इंटरेस्ट मार्जिन
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, HDFC बैंक ने खासकर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) के मोर्चे पर निराश किया है. HDFC बैंक ने शनिवार को जून तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 19,060 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया.
देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर लेंडर ने पिछले साल की इसी अवधि में 18,155 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था.
हालांकि, HDFC बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय एक साल पहले की इसी अवधि के 99,200 करोड़ रुपये से घटकर 92,184 करोड़ रुपये हो गई.
ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटा
बैंक की ब्याज से होने वाली आय एक साल पहले की इसी तिमाही के 77,470 करोड़ रुपये से बढ़कर 79,363 करोड़ रुपये हो गई. इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर 28,169 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 35,734 करोड़ रुपये था.
नेट इंटरेस्ट इनकम
बैंक ने बताया कि जून तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 7 फीसदी बढ़कर 33,530 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 31,440 करोड़ रुपये थी. कुल एसेट्स पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.26 फीसदी और इंटरेस्ट-अर्निंग एसेट्स के आधार पर 3 फीसदी रहा.
यह भी पढ़ें: इस कंपनी पर बढ़ा FII और DII का भरोसा, लगातार दो तिमाही से बढ़ा रहे हिस्सेदारी; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FII को पसंद आए ये 3 बैंकिंग स्टॉक, जून तिमाही में लगातार बढ़ाई हिस्सेदारी; शेयरों पर रखें नजर
SEBI ने 11 रिसर्च एनालिस्ट का रजिस्ट्रेशन किया रद्द, रिन्यूअल फीस नहीं भरने पर हुई कार्रवाई; जानें डिटेल
Rekha Jhunjhunwala के निवेश वाले इस बैंक पर FII हुए बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर 10% उछला;रखें नजर
