HDFC Bank Vs ICICI Bank: किस बैंकिंग स्टॉक में है ज्यादा तेजी की उम्मीद, Nuvama ने दिया टारगेट प्राइस
HDFC Bank और ICICI Bank के Q1FY27 नतीजों के बाद निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि किस बैंकिंग स्टॉक में निवेश करना बेहतर रहेगा. ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने दोनों शेयरों पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन ICICI Bank को अपना टॉप पिक बताया है.
HDFC Bank vs ICICI Bank Target Price: देश के दो सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank और ICICI Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके बाद निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौजूदा स्तर पर किस बैंक का शेयर खरीदना बेहतर रहेगा. इस बीच ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने दोनों बैंकों पर Buy रेटिंग दी है.
क्या है टारगेट प्राइस
Nuvama ने HDFC Bank के लिए 1025 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. मौजूदा बाजार भाव के आधार पर यह करीब 31 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है. वहीं, ICICI Bank के लिए ब्रोकरेज ने 1850 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो वर्तमान स्तर से लगभग 27 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने दोनों शेयरों को पसंद करने के बावजूद ICICI Bank को अपनी पहली पसंद बताया है.
HDFC Bank की ग्रोथ स्टोरी बरकरार
Nuvama के मुताबिक, जून तिमाही में HDFC Bank का प्रदर्शन बाजार की अपेक्षाओं से कुछ कमजोर रहा. बैंक के NIM और मुनाफे पर दबाव देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद बैंक की लंबी अवधि की विकास संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं. ब्रोकरेज का कहना है कि FCNR(B) डिपॉजिट मोबिलाइजेशन का फायदा आने वाले समय में बैंक को मिलेगा, जिससे क्रेडिट ग्रोथ और मार्जिन दोनों को समर्थन मिल सकता है.
तिमाही के दौरान बैंक की कॉर्पोरेट और एसएमई लेंडिंग में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई. इसके अलावा व्हीकल लोन, अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन और गोल्ड लोन जैसे रिटेल सेगमेंट में भी कर्ज वितरण में सुधार देखने को मिला. बैंक की एसेट क्वालिटी भी स्थिर बनी रही, जबकि कृषि लोन के मौसमी दबाव के बावजूद कोई बड़ी चिंता सामने नहीं आई.
ICICI Bank बना Nuvama का टॉप पिक
दूसरी ओर, ICICI Bank ने एक बार फिर मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है. बैंक ने सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की, जिसे Nuvama ने उद्योग में सबसे बेहतर प्रदर्शन बताया है. बैंक की वृद्धि में कॉर्पोरेट लेंडिंग, बिजनेस बैंकिंग और रूरल लोन सेगमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं, होम लोन, कमर्शियल व्हीकल लोन और पर्सनल लोन जैसे रिटेल कारोबार में भी अच्छी गति बनी रही. ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर प्राइसिंग और स्थिर फंडिंग कॉस्ट के कारण बैंक का मार्जिन मजबूत बना हुआ है.
कैसा है शेयर का हाल
अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो सोमवार को HDFC Bank का शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 4.90 फीसदी की गिरावट के साथ 779.87 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, ICICI Bank का शेयर इंट्रा-डे में 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1451.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
यह भी पढ़ें: SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO की लिस्टिंग कल, हर शेयर पर 100 रुपये की होगी कमाई! GMP से मिल रहे जोरदार संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
