डिफेंस सेक्टर में बड़ी बिकवाली, HAL-BEL समेत कई डिफेंस स्टॉक्स 5% तक टूटे; दिखा US-Iran युद्ध का असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोमवार को भारतीय रक्षा कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला. बाजार में ज्यादातर Defence Stocks कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए हैं. इसमें HAL का शेयर, BEL समेत कई स्टॉक दबाव में है.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: Canva

Defence Stocks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर सोमवार को भारतीय Defence Stocks पर भी देखने को मिल रहा है. दोपहर 12 बजे तक, कारोबार के दौरान Hindustan Aeronautics Limited (HAL) का शेयर करीब 0.62 फीसदी गिरकर 4,471 रुपये पर पहुंच गया. वहीं Bharat Electronics Limited (BEL) में 0.45 फीसदी और Bharat Dynamics के शेयर में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सबसे बड़ी गिरावट MTAR Technologies में देखने को मिली, जिसका शेयर 5 फीसदी टूटकर 5,744 पर कारोबार कर रहा है.

किन शेयरों में आई गिरावट?

इसके अलावा Apollo Micro Systems में 1.90 फीसदी की कमजोरी रही और इसका शेयर 390.25 रुपये पर आ गया है.

Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) का शेयर 0.60 फीसदी टूटकर 2565.60 रुपये पर बंद हुआ. वहीं Cochin Shipyard में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और शेयर 1,400.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर 0.32 फीसदी फिसलकर 2,335.30 रुपये पर पहुंच गया.

Bharat Dynamics (BDL) का शेयर लगभग सपाट रहा और 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1254.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं Zen Technologies में 1.90 फीसदी की कमजोरी रही और शेयर 1736 रुपये पर आ गया.

क्यों बढ़ा दबाव?

ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्धविराम प्रभावी रूप से खत्म हो गया है. इसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए है. वहीं कुवैत ने ईरानी ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है.

ईरानी नौसेना के अनुसार, उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे चार जहाजों को रोका है. इनमें दो जहाज हादसे का शिकार हुए, जबकि दो वापस लौट गए.

बढ़ता जा रहा है संघर्ष

पिछले एक हफ्ते में दोनों पक्षों के बीच हमले लगातार बढ़े हैं. अब सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पुलों, बिजली ढांचे और बंदरगाहों को भी निशाना बनाया जा रहा है. कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के अनुसार, शनिवार को ईरानी हमले में उसकी एक तेल सुविधा को भारी नुकसान पहुंचा. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी फिर से लागू कर दी है. वहीं ईरान की ओर से जहाजों पर हमलों के कारण फारस की खाड़ी से तेल ढुलाई भी प्रभावित हुई है.

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इस स्टॉक ने मचाया गदर! 11 फीसदी तक चढ़ा शेयर, सेबी के कदम से मिला बूस्ट; भाव ₹20 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.