RIL के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला-खरीदो, 1600 पार जाएगा भाव, जानें किन वजहों से दिया BUY रेटिंग?

अगर शेयर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में इसमें 1.86 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में शेयर 2.41 प्रतिशत और एक साल में करीब 9.75 प्रतिशत कमजोर हुआ है. ऐसे में अब निवेशकों की नजर कंपनी की आगे की कमाई और जियो आईपीओ से जुड़े अगले अपडेट पर रहेगी.

RIL Image Credit: AI Generated

तिमाही नतीजों के बाद सोमवार को Reliance Industries के शेयरों में 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Reliance Industries पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर के लिए 1,619 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल (O2C) कारोबार में सुधार, डिजिटल सर्विसेज की मजबूत ग्रोथ और जियो आईपीओ को लेकर पॉजिटिल माहौल आगे भी शेयर को सहारा दे सकता है.

O2C कारोबार में सुधार से बढ़ी उम्मीद

Elara Capital के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही चौथी तिमाही के मुकाबले बेहतर रही. मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन का असर कंपनी के O2C कारोबार पर साफ दिखा, जिससे EBITDA में अच्छी बढ़त की उम्मीद है. हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमत, माल ढुलाई और बीमा खर्च में बढ़ोतरी, घरेलू ईंधन बिक्री पर दबाव और रिटेल कारोबार में डिजिटल कॉमर्स पर बढ़ते निवेश जैसी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं.

EBITDA अनुमान बढ़ाया

ब्रोकरेज ने बेहतर कारोबारी माहौल को देखते हुए वित्त वर्ष 2027, 2028 और 2029 के लिए EBITDA के अनुमान में क्रमश: 6 प्रतिशत, 8 प्रतिशत और 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इसके पीछे कमजोर रुपया, रिफाइनिंग कारोबार से बेहतर कमाई और डिजिटल सर्विसेज में लगातार मजबूत प्रदर्शन को मुख्य वजह बताया गया है.

EPS अनुमान में मामूली बदलाव

Elara Capital का कहना है कि ब्याज खर्च, मूल्यह्रास और रिटेल कारोबार में मार्जिन पर दबाव की वजह से वित्त वर्ष 2027 के प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वित्त वर्ष 2028 और 2029 के EPS अनुमान में क्रमश: 5 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

शेयर का प्रदर्शन

सोमवार के कारोबार में Reliance Industries का शेयर करीब 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,332.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

अगर शेयर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में इसमें 1.86 प्रतिशत की तेजी आई है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में शेयर 2.41 प्रतिशत और एक साल में करीब 9.75 प्रतिशत कमजोर हुआ है. ऐसे में अब निवेशकों की नजर कंपनी की आगे की कमाई और जियो आईपीओ से जुड़े अगले अपडेट पर रहेगी.

वहीं, ब्रोकरेज हाउस EMKAY ने 1680 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. जौ मौजूदा भाव से करीब 26 फीसदी ऊपर है.

इसे भी पढ़ें- क्रूड 90 डॉलर पार, टूटा बाजार: सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे, RIL में तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.