क्रूड 90 डॉलर पार, टूटा बाजार: सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 24200 के नीचे, RIL में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक भी दबाव में रहे. वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार पर दबाव देखने को मिला. सुबह करीब 9:19 बजे सेंसेक्स 532.35 अंक गिरकर 77,619.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 142.40 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 24,191.90 पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी हल्की कमजोरी रही. निफ्टी मिडकैप 0.02 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.
कच्चा तेल 90 डॉलर के पार
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा. अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान के ठिकानों पर हमले किए. इन घटनाओं के बीच ब्रेंट क्रूड का जुलाई का फ्यूचर 2.4 प्रतिशत बढ़कर 90.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज UltraTech Cement, Indian Overseas Bank, Jaiprakash Power Ventures, Mahindra Logistics, Rallis India, Shyam Metalics and Energy, Sobha, Karur Vysya Bank, Vimta Labs, Venus Remedies, Dynamic Cables समेत कई कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनके शेयरों पर पूरे दिन निवेशकों की नजर रहेगी.
IPO बाजार में भी हलचल
- आज Gulf Lloyds का आईपीओ निवेशकों के लिए खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 18.19 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- वहीं, Caliber Mining के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है.
रुपया भी कमजोर खुला
सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की कमजोरी के साथ 96.41 प्रति डॉलर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 96.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
RIL में तेजी
तिमाही नतीजों के बाद आज RIL के शेयरों में करीब 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 1340 रुपये के भाव पर कारोबार करते नजर आए.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक भी दबाव में रहे. वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 2690 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 2.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.15 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.02 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 4 फीसदी से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन बाजार में शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 964 अंक की तेजी के साथ 78,151 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 261 अंकों की तेजी के साथ 24,334 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell : सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24300 के ऊपर बंद, बैंकिंग-ऑटो शेयरों में बंपर रैली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
