Eicher Motors में आएगी बंपर रैली! Elara Capital बुलिश, ‘Buy’ रेटिंग बरकरार; जानें कहां तक जाएगा शेयर?
ब्रोकरेज का मानना है कि प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत मांग बनी हुई है. इसके अलावा कंपनी को lean inventory, capacity addition और बेहतर रिटेल ग्रोथ का फायदा मिल सकता है. इससे FY27 में कंपनी के मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है.
ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Eicher Motors पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि कंपनी पर बढ़ती कमोडिटी लागत के दबाव को देखते हुए ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के अनुमानित मुनाफे में कटौती की है. Elara Capital ने Eicher Motors के लिए 9,001 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. जो मौजूदा भाव से करीब 29 फीसदी अपसाइड है. कंपनी के शेयरों में हाल के दिनों में शानदार तेजी देखने को मिली है.
Q4 में मजबूत रही कंपनी की ग्रोथ
ब्रोकरेज के मुताबिक Eicher Motors की कंसोलिडेटेड आय मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 60.8 अरब रुपये रही. इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह 12 फीसदी की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ रही. कंपनी का EBITDA भी 20 फीसदी बढ़ा, जो वॉल्यूम ग्रोथ से बेहतर रहा. Q4 में EBITDA मार्जिन 24.9 फीसदी रहा, जो अनुमान के मुताबिक था. यह सालाना आधार पर 90 बेसिस पॉइंट बढ़ा, हालांकि पिछली तिमाही की तुलना में 57 बेसिस पॉइंट घटा. ब्रोकरेज के अनुसार Other Expenses बढ़ने से मार्जिन पर दबाव देखने को मिला.
कमोडिटी महंगाई से बढ़ा दबाव
- Elara Capital ने कहा कि कमोडिटी महंगाई का असर कंपनी के मार्जिन पर करीब 90 बेसिस पॉइंट पड़ा. हालांकि जनवरी 2026 में किए गए प्राइस हाइक से करीब 70 बेसिस पॉइंट की भरपाई हो गई. बाकी असर कंपनी ने इंटरनल कॉस्ट कंट्रोल से संभाला.
- मैनेजमेंट का मानना है कि FY27 की पहली तिमाही में कमोडिटी महंगाई और बढ़ सकती है. इसका असर करीब 3 फीसदी से 3.5 फीसदी तक हो सकता है.
- हालांकि, अप्रैल 2026 में किए गए प्राइस हाइक से करीब 1.75 फीसदी असर को कम किया जा सकेगा.
- ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY27 में कंपनी के मार्जिन पर दबाव रहेगा, लेकिन FY28 में स्थिति बेहतर हो सकती है.
FY27 और FY28 के अनुमान घटाए
कमोडिटी लागत बढ़ने की आशंका को देखते हुए Elara Capital ने FY27 के लिए कंपनी की अनुमानित कमाई में 6 फीसदी और FY28 के लिए 5 फीसदी की कटौती की है. इसके बावजूद ब्रोकरेज ने Eicher Motors को अपना टॉप पिक बताया है.
क्यों पसंद है Eicher Motors?
ब्रोकरेज का मानना है कि प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत मांग बनी हुई है. इसके अलावा कंपनी को lean inventory, capacity addition और बेहतर रिटेल ग्रोथ का फायदा मिल सकता है. इससे FY27 में कंपनी के मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है.
शेयर में जोरदार तेजी
- सोमवार को Eicher Motors का शेयर 5.37 फीसदी की तेजी के साथ 7,356.5 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
- पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.88 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 7.22 फीसदी की गिरावट आई है.
- वहीं, पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 36.23 फीसदी का रिटर्न दिया है.
- 25 मई 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 2,01,795.71 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का पी/ई रेशियो 36.59 है.
- शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 40.94 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस PSU स्टॉक ने किया कमाल! आई बंपर तेजी; रिकॉर्ड प्रॉफिट और बोनस इश्यू से फोकस में शेयर
फार्मा सेक्टर में है पैसा कमाने का बड़ा मौका! HDFC Securities ने कहा खरीद लो ये 2 स्टॉक, 15% तेजी बाकी
कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?
