इस कंपनी पर बढ़ा FII और DII का भरोसा, लगातार दो तिमाही से बढ़ा रहे हिस्सेदारी; रखें नजर

Meesho लिमिटेड में पिछले दो तिमाहियों से विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून 2026 में FII की हिस्सेदारी 5.2 फीसदी और DII की हिस्सेदारी 9.1 फीसदी पहुंच गई. कंपनी के बेहतर मार्जिन, घटती लॉजिस्टिक्स लागत, मजबूत विज्ञापन कारोबार और बेहतर फ्री कैश फ्लो की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

Meesho लिमिटेड में FII और DII ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Image Credit: @Money9live

Meesho लिमिटेड में पिछले दो तिमाहियों से विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है. कंपनी के ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़े बताते हैं कि FII और DII दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. खासकर जून 2026 तिमाही में DII की हिस्सेदारी में जोरदार उछाल देखने को मिला. कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, मार्जिन में सुधार और घटती लॉजिस्टिक्स लागत ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है.

दो तिमाहियों से FII बढ़ा रहे निवेश

Meesho के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार मार्च 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 4.2 फीसदी थी. जून 2026 में यह बढ़कर 5.2 फीसदी हो गई. दिसंबर 2025 में यह 4.3 फीसदी थी. इससे साफ है कि हाल की तिमाहियों में विदेशी निवेशकों ने कंपनी पर भरोसा दिखाया है. आमतौर पर FII की लगातार खरीदारी को कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव संकेत माना जाता है.

DII ने सबसे ज्यादा बढ़ाई हिस्सेदारी

घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और मजबूत नजर आया. दिसंबर 2025 में DII की हिस्सेदारी 5.3 फीसदी थी. मार्च 2026 में यह बढ़कर 5.6 फीसदी हुई और जून 2026 में सीधे 9.1 फीसदी पर पहुंच गई. यह बताता है कि म्यूचुअल फंड और अन्य घरेलू संस्थानों ने कंपनी में निवेश तेजी से बढ़ाया है.

प्रमोटर और पब्लिक हिस्सेदारी घटी

संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ प्रमोटर और पब्लिक शेयरहोल्डिंग में कमी आई है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 16.6 फीसदी से घटकर 16.4 फीसदी रह गई. वहीं पब्लिक हिस्सेदारी 73.7 फीसदी से घटकर 69.3 फीसदी पर आ गई. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी के शेयर धीरे -धीरे संस्थागत निवेशकों के पास जा रहे हैं.

बेहतर मार्जिन और कम हुई लागत

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी के योगदान मार्जिन में 170 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ. यह बढ़कर 4 फीसदी पर पहुंच गया. मैनेजमेंट के मुताबिक, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी लागत सामान्य होने से यह सुधार देखने को मिला. प्रीपेड ऑर्डर बढने और डिलीवरी फेल होने की घटनाएं कम होने से भी कंपनी की लागत घटी है.

यह भी पढ़ेंः इन 2 शेयरों में फिर बढ़ा Dolly Khanna और Porinju Veliyath का दांव, बढ़ाई हिस्सेदारी; एक बना मल्टीबैगर

एआई से मिल रहा फायदा

Meesho का विज्ञापन कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है. कंपनी के विज्ञापन प्लेटफार्म पर सक्रिय सेलर कैटलॉग की संख्या एक साल में 40 फीसदी से अधिक बढ़ी है. विज्ञापन बजट भी दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं. इसके अलावा AI बेस्ड वाइस शापिंग असिस्टेंट की मदद से ग्रामीण इलाकों में नए ग्राहकों को जोड़ने की लागत भी कम हुई है. इससे कंपनी की इनकम और मुनाफे की संभावना मजबूत हुई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.