म्यूचुअल फंड्स की पसंद बने ये 10 माइक्रोकैप स्टॉक्स! 1 साल में दिया 548% तक रिटर्न; निवेशक रखें नजर

माइक्रोकैप स्टॉक्स ने पिछले एक साल में निवेशकों को चौंकाने वाले रिटर्न दिए हैं. Nifty Microcap 250 Index जहां लगभग सपाट रहा, वहीं कुछ चुनिंदा शेयरों ने 50 फीसदी से लेकर 548 फीसदी तक की तेजी दर्ज की. म्यूचुअल फंड द्वारा होल्ड किए गए 11 माइक्रोकैप स्टॉक्स में से 7 शेयर मल्टीबैगर साबित हुए.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: Canva

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में पिछले एक साल के दौरान जहां कई बड़े इंडेक्स सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए, वहीं माइक्रोकैप स्टॉक्स ने निवेशकों को चौंकाने वाले रिटर्न दिए हैं. खास बात यह है कि जिन माइक्रोकैप कंपनियों पर म्यूचुअल फंड ने भरोसा दिखाया, उनमें से कई ने निवेशकों की कमाई कई गुना बढ़ा दी. आंकड़ों के मुताबिक Nifty Microcap 250 Index पिछले एक साल में लगभग सपाट रहा और इसका रिटर्न 1 फीसदी से भी कम रहा, लेकिन इसी इंडेक्स के भीतर कुछ चुनिंदा शेयरों ने 50 फीसदी से लेकर 548 फीसदी तक की तेजी दर्ज की.

ET Markets की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 तक 20 से ज्यादा म्यूचुअल फंड स्कीम द्वारा होल्ड किए गए माइक्रोकैप स्टॉक्स में 11 कंपनियां ऐसी रहीं, जिन्होंने बाजार में शानदार प्रदर्शन किया. इनमें से 7 शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया यानी निवेशकों की रकम दोगुने से ज्यादा कर दी. यह भी संकेत देता है कि संस्थागत निवेशकों का इन कंपनियों पर मजबूत भरोसा बना हुआ है.

Sterlite Technologies ने दिया सबसे बड़ा रिटर्न

Sterlite Technologies इस सूची में सबसे बड़ा स्टार बनकर उभरा. अप्रैल 2026 तक इस शेयर में 27 म्यूचुअल फंड स्कीम की हिस्सेदारी थी, जिसकी कुल वैल्यू 962 करोड़ रुपये रही. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 68 रुपये से बढ़कर 441.15 रुपये तक पहुंच गया, यानी 548.19 फीसदी का जोरदार रिटर्न मिला.

MTAR Technologies ने भी चौंकाया

MTAR Technologies ने भी निवेशकों को शानदार कमाई कराई. इस शेयर में 56 म्यूचुअल फंड स्कीम का निवेश था, जिसकी कुल वैल्यू 4,565 करोड़ रुपये रही. बीते एक साल में इस शेयर ने 206.64 फीसदी की तेजी दर्ज की है.

इन कंपनियों ने भी बनाया पैसा

Quality Power Electrical Equipments का शेयर एक साल में 171 फीसदी चढ़ा, जबकि TD Power Systems ने 164 फीसदी का रिटर्न दिया. इसके अलावा Lumax Auto Technologies में 140 फीसदी और Sansera Engineering में 132 फीसदी की तेजी देखने को मिली. वहीं Thangamayil Jewellery ने भी निवेशकों को 100 फीसदी का रिटर्न देकर रकम दोगुनी से ज्यादा कर दी.

दूसरे शेयरों ने भी दिए मजबूत रिटर्न

Avalon Technologies और Yatharth Hospital & Trauma Care Services ने एक साल में करीब 70 फीसदी की तेजी दर्ज की है. वहीं Dynamatic Technologies में 60 फीसदी और Shaily Engineering Plastics में 50 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा Avanti Feeds ने भी निवेशकों को 49 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: AI की दुनिया में बड़ा दांव! Fractal Analytics को दिख रही ‘100x Opportunity’, ब्रोकरेज ने भी दिया टारगेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.