डिफेंस सेक्टर का डॉर्क हार्स है ये स्टॉक! 1 साल में 384% रिटर्न, 2 इंजीनियर ने बना दी 20760 करोड़ की कंपनी
कंपनी के शेयरों में गुरुवार को मजबूत खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 7,226 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. स्टॉक इंट्राडे ट्रेड में 6.84 फीसदी तक चढ़ा, जबकि पिछले एक सप्ताह में इसमें 14.94 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं बीते तीन महीनों में शेयर ने 101.48 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है.

गुरुवार को MTAR Technologies के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. मजबूत Q4 नतीजों और FY27 के लिए शानदार ग्रोथ गाइडेंस के बाद कंपनी का शेयर करीब 8 फीसदी तक उछल गया. दिन के कारोबार में शेयर करीब 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 7,185 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर शेयर निवेशकों को करीब 384 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. तिमाही नतीजों के बाद ये शेयर निवेशकों की रडार पर है. सबसे मजे की बात इस कंपनी की कहानी है. किस तरह से ये कंपनी खड़ी हुई और 20,769 करोड़ की कंपनी बन गई. आइए इसे सिलसिलेवार जानते हैं.
Q4FY26 में 223 फीसदी उछला मुनाफा
MTAR Technologies ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 44.28 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 13.72 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 223 फीसदी उछला. वहीं कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 67 फीसदी बढ़कर 306 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 183 करोड़ रुपये था.
प्रोडक्ट सेल्स में जोरदार बढ़ोतरी
कंपनी ने बताया कि ग्रोथ का बड़ा कारण प्रोडक्ट सेल्स में आई तेजी रही. Q4FY26 में प्रोडक्ट सेल्स बढ़कर 303 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 179 करोड़ रुपये थी. क्लीन एनर्जी, न्यूक्लियर और एयरोस्पेस सेक्टर से मजबूत मांग ने कंपनी के प्रदर्शन को सपोर्ट किया.
FY26 में भी मजबूत ग्रोथ
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 94.03 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 52.89 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 78 फीसदी बढ़ा. वहीं FY26 में कंपनी का कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 876.21 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 675.99 करोड़ रुपये था.
FY27 के लिए बढ़ाई गाइडेंस
कंपनी मैनेजमेंट ने Q4 Earnings Call में FY27 के लिए मजबूत आउटलुक जताया है. MTAR Technologies ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 50 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी से ज्यादा कर दी है. कंपनी ने कहा कि इसमें 5 फीसदी का उतार-चढ़ाव संभव है. साथ ही FY27 में EBITDA Margin करीब 24 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.
मजबूत ऑर्डर बुक से भरोसा
कंपनी का कहना है कि मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ती क्षमता के चलते अगले कुछ सालों में ग्रोथ तेज रहने की उम्मीद है. कंपनी क्लीन एनर्जी, न्यूक्लियर, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रही है. MTAR Technologies ने 31 मार्च 2026 तक 2,581.9 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर बुक दर्ज किया है. वहीं वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के दौरान कंपनी को 2,453.3 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड ऑर्डर इनफ्लो प्राप्त हुआ.
दो इंजीनियर दोस्तों ने शुरू की थी कंपनी
MTAR Technologies की शुरुआत साल 1970 में दो दोस्तों और टेक्नोक्रेट्स P Ravindra Reddy और K Satyanarayana Reddy ने की थी. कंपनी का पहला प्रोजेक्ट न्यूक्लियर रिएक्टर कोर के लिए Coolant Channel Assemblies बनाना था. उस समय Department of Atomic Energy ने यह काम पहले HMT Limited को ऑफर किया था, लेकिन जटिलता के कारण HMT ने इसे लेने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों दोस्तों ने Hyderabad की एक छोटी वर्कशॉप में सिर्फ चार मशीनों के साथ MTAR की शुरुआत की. बाद में PJ Reddy भी कंपनी से जुड़े और फाइनेंस संभाला.
ISRO और DRDO के लिए भी बनाती है कंपोनेंट्स
पहले प्रोजेक्ट की सफलता के बाद कंपनी ने Nuclear, Defence और Space सेक्टर के लिए Indigenous Manufacturing पर फोकस बढ़ाया. आज कंपनी ISRO, DRDO और NPCIL जैसे बड़े सरकारी संगठनों के लिए Precision Components और इंजीनियरिंग सिस्टम तैयार करती है.
MTAR Technologies के शेयर में जोरदार तेजी
कंपनी के शेयरों में गुरुवार को मजबूत खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 7,226 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. स्टॉक इंट्राडे ट्रेड में 6.84 फीसदी तक चढ़ा, जबकि पिछले एक सप्ताह में इसमें 14.94 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं बीते तीन महीनों में शेयर ने 101.48 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. लॉन्ग टर्म प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 383.7 फीसदी तक उछल चुका है. वहीं लंबी अवधि में शेयर में करीब 713 फीसदी की बड़ी रैली देखने को मिली है, जिससे यह निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. 14 मई तक इसका मार्केट कैप 20,760 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.