18 बार डिविडेंड बांट चुकी है ये फाइनेंस कंपनी, फिर निवेशकों को देगी तोहफा, 13 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग पर नजर
Muthoot Finance 13 अप्रैल को इंटरिम डिविडेंड पर फैसला लेने वाली है, जिससे निवेशकों को फायदा मिल सकता है. कंपनी पहले ही 18 बार डिविडेंड दे चुकी है. मजबूत नतीजों के चलते निवेशकों की नजर अब बोर्ड मीटिंग और डिविडेंड ऐलान पर टिकी है.
Interim Dividend: गोल्ड लोन देने वाली प्रमुख NBFC, Muthoot Finance के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है. कंपनी इससे पहले करीब 18 बार डिविडेंड दे चुकी है. अब दोबारा ये निवेशकों को खुश करने की तैयारी में है. इस सिलसिले में कंपनी का बोर्ड 13 अप्रैल 2026 को बैठक करने जा रहा है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंटरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इसी दिन रिकॉर्ड डेट भी तय जाएगी, यानी 13 अप्रैल 2026 को कारोबार बंद होने तक जिन शेयरधारकों के नाम डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में होंगे या जो फिजिकल शेयर होल्ड करते हैं, वे इंटरिम डिविडेंड के लिए पात्र होंगे. अगर बोर्ड डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा.
कितना दिया डिविडेंड?
Trendlyne के आंकड़ों के अनुसार Muthoot Finance ने पिछले 12 महीनों में कुल ₹26 प्रति शेयर का इक्विटी डिविडेंड दिया है और साल 2012 से अब तक कुल 18 बार डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने आखिरी बार अप्रैल 2025 में ₹26 का इंटरिम डिविडेंड दिया था. मौजूदा शेयर कीमत ₹3,989 के हिसाब से इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.65% है.
यह भी पढ़ें: डॉली खन्ना की एंट्री! इन 2 कंपनियों के खरीदे 29 लाख से ज्यादा शेयर, ग्रोथ से बढ़ी उम्मीदें, क्या बनेगा पारस पत्थर
कंपनी का प्रदर्शन रहा दमदार
मुथूट फाइनेंस ने हाल ही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. Q3FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 102.90% उछलकर ₹2,823.48 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,391.54 करोड़ था. वहीं कंपनी की रेवेन्यू भी 57.76% बढ़कर ₹8,187.6 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹5,189.73 करोड़ थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India OFS कन्फर्म, सरकार बेचेगी 6.2 करोड़ शेयर, 412 रुपये तय हुआ फ्लोर प्राइस
NSE ने Yes Securities पर तीन महीने तक नए क्लाइंट जोड़ने पर लगाई रोक, जुर्माना भी लगाया
HAL और Bharat Forge के अलावा इन 3 डिफेंस शेयरों पर रखें नजर, दिखा सकते हैं दम;5 साल में 200% तक रिटर्न
