Nothing का नया सरप्राइज! भारत में जल्द लॉन्च होगा पहला ‘b’ सीरीज प्रोडक्ट, जानें डिटेल

Nothing ने भारत में अपने नए "b" सीरीज प्रोडक्ट के लॉन्च का संकेत दिया है. कंपनी ने X पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें "a" को "b" में बदलते हुए दिखाया गया है. हालांकि कंपनी ने अभी तक प्रोडक्ट का नाम और कैटेगरी नहीं बताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing अगले महीने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.

Nothing अगले महीने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. Image Credit:

Nothing b Series: टेक कंपनी Nothing ने भारत में अपने एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने का संकेत दिया है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें नए “b” सीरीज प्रोडक्ट की झलक दिखाई गई है. खास बात यह है कि यह Nothing का पहला ऐसा डिवाइस होगा, जिसके नाम के साथ “b” लगाया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने न तो प्रोडक्ट का नाम बताया है और न ही इसकी कैटेगरी का खुलासा किया है.

टीजर में दिखा नया “b” सीरीज प्रोडक्ट

Nothing ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में “a” अक्षर को “b” में बदलते हुए दिखाया गया है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी मौजूदा प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया मॉडल जोड़ने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन होगा, ईयरबड्स होंगे या कोई दूसरा गैजेट.

Nothing के पास पहले से हैं कई सीरीज

वर्तमान में Nothing अपने स्मार्टफोन और ऑडियो प्रोडक्ट्स को नंबर सीरीज और “a” सीरीज के तहत बेचती है. कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में हाल ही में Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल किए गए हैं. वहीं ऑडियो सेगमेंट में Nothing Ear A पहले से उपलब्ध है. ऐसे में माना जा रहा है कि नया “b” मॉडल इन दोनों में से किसी एक कैटेगरी का हिस्सा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Telegram और WhatsApp में क्या है अंतर? जानें किस ऐप में मिलती है बेहतर सिक्योरिटी, स्टोरेज और फीचर्स

अगले महीने आ सकता है नया फोन

Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक,Nothing अगले महीने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह फोन नई “b” सीरीज का हिस्सा होगा या नहीं. कंपनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

जल्द सामने आ सकती हैं और जानकारियां

Nothing ने फिलहाल सिर्फ टीजर जारी किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में कंपनी इस नए “b” सीरीज प्रोडक्ट से जुड़ी अधिक जानकारी साझा कर सकती है. टेक प्रेमियों और Nothing के फैंस की नजर अब कंपनी की अगली आधिकारिक घोषणा पर बनी हुई है.