सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी! ये बैंक FD पर दे रहे 8.5% तक ब्याज, दिग्गज बैंकों को छोड़ा पीछे

जून 2026 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर सबसे ज्यादा ब्याज Small Finance Banks दे रहे हैं. Equitas Small Finance Bank और Shivalik Small Finance Bank 8.5 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं, जबकि DCB Bank, SBI, HDFC Bank और अन्य बड़े बैंकों की रेट इससे कम हैं.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD Image Credit: Freepik

Senior Citizen FD: बाजार में ब्याज दरों में बदलाव के बीच वरिष्ठ नागरिकों के लिए Fixed Deposit (FD) अब भी निवेश का एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है. खासकर उन लोगों के लिए, जो नियमित आय और पूंजी की सुरक्षा चाहते हैं. जून 2026 में विभिन्न बैंकों द्वारा दी जा रही FD ब्याज दरों की तुलना करें तो Small Finance Banks इस समय सबसे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि बड़े निजी और सरकारी बैंकों में यह रेट आमतौर पर 7 फीसदी से 7.5 फीसदी के बीच है.

Small Finance Banks में सबसे ज्यादा ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे आकर्षक ब्याज दरें Small Finance Banks दे रहे हैं. Equitas Small Finance Bank और Shivalik Small Finance Bank 1 से 10 साल की अवधि वाली FD पर 8.50 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं. इसके अलावा ESAF Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank 8.25 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं. वहीं Ujjivan Small Finance Bank 8.05 फीसदी, Jana Small Finance Bank 8.00 फीसदी और AU Small Finance Bank 7.90 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं.

बैंक का नामवरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम FD ब्याज दर
Equitas Small Finance Bank8.50%
Shivalik Small Finance Bank8.50%
ESAF Small Finance Bank8.25%
Suryoday Small Finance Bank8.25%
Utkarsh Small Finance Bank8.25%
Ujjivan Small Finance Bank8.05%
Jana Small Finance Bank8.00%
AU Small Finance Bank7.90%

निजी बैंकों में DCB Bank सबसे आगे

निजी क्षेत्र के बैंकों में DCB Bank वरिष्ठ नागरिकों को FD पर सबसे ज्यादा 8.00 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. इसके बाद SBM Bank India 7.80 फीसदी, IndusInd Bank, YES Bank और Bandhan Bank 7.75 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं. RBL Bank 7.70 फीसदी, IDFC FIRST Bank 7.60 फीसदी, Kotak Mahindra Bank 7.30 फीसदी, Axis Bank 7.20 फीसदी, ICICI Bank 7.10 फीसदी और HDFC Bank 7.00 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं.

बैंक का नामवरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम FD ब्याज दर
DCB Bank8.00%
SBM Bank India7.80%
IndusInd Bank7.75%
YES Bank7.75%
Bandhan Bank7.75%
RBL Bank7.70%
IDFC FIRST Bank7.60%
Kotak Mahindra Bank7.30%
Axis Bank7.20%
ICICI Bank7.10%
HDFC Bank7.00%

सरकारी बैंकों की क्या है स्थिति

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में Bank of India सबसे ज्यादा 7.45 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. इसके बाद Punjab & Sind Bank 7.35 फीसदी, Indian Bank 7.30 फीसदी और Bank of Baroda 7.25 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं. Central Bank of India 7.20 फीसदी, Union Bank of India और Bank of Maharashtra 7.15 फीसदी, Punjab National Bank 7.10 फीसदी और State Bank of India (SBI) 7.05 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं.

बैंक का नामवरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम FD ब्याज दर
Bank of India7.45%
Punjab & Sind Bank7.35%
Indian Bank7.30%
Bank of Baroda7.25%
Central Bank of India7.20%
Union Bank of India7.15%
Bank of Maharashtra7.15%
Punjab National Bank (PNB)7.10%
State Bank of India (SBI)7.05%

विदेशी बैंकों में ब्याज दरें

विदेशी बैंकों की बात करें तो Standard Chartered Bank 7.10 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. Deutsche Bank 7.00 फीसदी और HSBC Bank 6.00 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: गाड़ी के पुर्जे बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, ऑटो सेक्टर की रफ्तार से चमक सकते हैं स्टॉक