FY27 में कमाई करा सकते हैं ये 3 NBFC शेयर, प्रॉफिट और AUM में है दम; रखें नजर
NBFC सेक्टर भारत की बढ़ती क्रेडिट मांग का बड़ा लाभार्थी माना जा रहा है. Bajaj Finance, Shriram Finance और Muthoot Finance जैसी कंपनियों ने हाल के वर्षों में मजबूत मुनाफा, बढ़ती नेट इंटरेस्ट इनकम और बेहतर AUM ग्रोथ दर्ज की है. Bajaj Finance ने FY26 में 1.75 करोड़ नए ग्राहक जोड़े, जबकि Muthoot Finance का AUM 49 फीसदी बढ़ा.
NBFC Stocks: देश में कर्ज की मांग लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी NBFC सेक्टर को मिल रहा है. काल लोन , गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, MSME फाइनेंस और हाउसिंग फाइनेंस जैसे सेक्टर में NBFC कंपनियों की मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि कई निवेशक FY27 के लिए इस सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं. Bajaj Finance, Shriram Finance और Muthoot Finance जैसी NBFC कंपनियां अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और ग्रोथ कारण चर्चा में हैं.
Bajaj Finance
Bajaj Finance देश की सबसे बड़ी NBFC कंपनियों में से एक है. कंपनी कंज्यूमर लोन, पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन और SME फाइनेंस जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय है. FY25 में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 4,46,913 मिलियन रुपये रही, जो FY23 के 2,87,096 मिलियन रुपये से काफी अधिक है. वहीं FY25 में नेट प्रॉफिट 1,66,378 मिलियन रुपये रहा.
Q4 FY26 में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 1,42,075 मिलियन रुपये पहुंच गई. इस दौरान कंपनी ने 5.25 करोड़ नए लोन जारी किए और 1.75 करोड़ नए ग्राहक जोड़े.
Shriram Finance
Shriram Finance कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस, MSME लेंडिंग, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन जैसे सेक्टर मजबूत उपस्थिति रखती है. FY25 में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 2,65,385 मिलियन रुपये और नेट प्रॉफिट 1,00,247 मिलियन रुपये रहा.
Q4 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 30,151 मिलियन रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से काफी अधिक है. कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM में भी लगभग 15 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें- गाड़ी के पुर्जे बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, ऑटो सेक्टर की रफ्तार से चमक सकते हैं स्टॉक
Muthoot Finance
Muthoot Finance देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन NBFC कंपनी है. हाल के वर्षों में सोने की कीमतों में तेजी ने कंपनी के कारोबार को मजबूत किया है. FY25 में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 1,27,530 मिलियन रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट बढ़कर 53,329 मिलियन रुपये पहुंच गया.
Q4 FY26 में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 61,339 मिलियन रुपये रही और नेट प्राफिट 33,975 मिलियन रुपये दर्ज किया गया. कंपनी का कुल AUM मार्च 2026 तक 1.82 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 49 फीसदी अधिक है. कंपनी ने पिछले 14 सालो में 300 फीसदी डिविडेंड की भी घोषणा की है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मल्टीबैगर का मास्टरस्ट्रोक! ₹193 से ₹3234 पर पहुंचा शेयर, 3 साल में ₹1 लाख को बना दिया ₹16.75 लाख
Nothing का नया सरप्राइज! भारत में जल्द लॉन्च होगा पहला ‘b’ सीरीज प्रोडक्ट, जानें डिटेल
गाड़ी के पुर्जे बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, ऑटो सेक्टर की रफ्तार से चमक सकते हैं स्टॉक
