NTPC Green ने MP के शाजापुर में चालू किया दूसरा सोलर प्लांट, आज फोकस में रहेगा शेयर

NTPC Green Energy ने शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट की यूनिट-2 (120 मेगावाट) को पूरी तरह शुरू कर दिया है. अब कुल ऑपरेशनल क्षमता 325 मेगावाट हो चुकी है. ऐसे में कंपनी के शेयर 30 जून को निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं.

NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 11 नवंबर को 1500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

NTPC Stock Update: NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अपने मध्यप्रदेश स्थित शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट के दूसरे हिस्से को भी पूरी तरह से चालू कर दिया है. NTPC ग्रीन एनर्जी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. कंपनी की इस घोषणा के बाद आज यानी हफ्ते के पहले दिन बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों पर सबकी नजर रहने वाली है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, उसने शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट (यूनिट-II) की बची हुई 120 मेगावाट क्षमता को चालू कर दिया है. इस यूनिट की कुल क्षमता 220 मेगावाट है. ऐसे में अब यह पूरी यूनिट कॉमर्शियल तौर पर ऑपरेशन में आ गई है.

पहले हिस्से की शुरुआत मार्च में हो चुकी थी

इससे पहले कंपनी ने मार्च 2025 में NTPC Green ने शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट की पहली यूनिट, जो 105 मेगावाट की थी, के चालू होने की जानकारी दी थी. ऐसे में अब दोनों यूनिट मिलाकर कुल 325 मेगावाट सोलर पावर उत्पादन की क्षमता बन चुकी है.

पूरा प्रोजेक्ट 450 मेगावाट का होगा

बता दें, शाजापुर जिले में यह सोलर प्रोजेक्ट तीन हिस्सों में बन रहा है. अब तक दो यूनिट पूरी तरह से चालू हो चुकी हैं और तीसरी यूनिट, जिसकी क्षमता 125 मेगावाट के शुरू होने के बाद इस प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 450 मेगावाट हो जाएगी. यह प्रोजेक्ट ग्रिड-कनेक्टेड ग्राउंड-माउंटेड सोलर फोटोवोल्टिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है और एनटीपीसी ग्रीन के रिन्यूएबल पोर्टफोलियो विस्तार का हिस्सा है.

क्या है शेयरों का हाल?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर शुक्रवार यानी 27 जून को NSE पर 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 105.99 रुपये पर बंद हुए. वहीं, पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट रही. फिलहाल कंपनी का शेयर 105.99 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका 52 हफ्तों का हाई 155.35 रुपये रहा है.

क्या है NTPC ग्रीन एनर्जी का बिजनेस?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड देश की सबसे बड़ी बिजली बनाने वाली कंपनी NTPC लिमिटेड की सहायक यूनिट है. यह रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट डेवलप करना, उनकी मैन्युफैक्चरिंग करना और कमर्शियल तरीके से ऑपरेट करना शामिल है. कंपनी का मकसद भारत में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है, जो भारत सरकार के नेट जीरो टारगेट को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें- B.R. Goyal इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को NHAI से मिला ऑर्डर, 1313 करोड़ रुपये की है ऑर्डर बुक; निवेशक रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यह सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है और इसे निवेश सलाह या सिफारिश के रूप में न माना जाए. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है.

Latest Stories

बाजार में तबाही! सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा टूटा, डूबे 8 लाख करोड़; इन 5 वजहों से बिकवाली को मजबूर निवेशक

41% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, खरीदे 44,44,444 शेयर; 5 साल में 2700% तक मल्टीबैगर रिटर्न

FIIs और म्यूचुअल फंड ने इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 82% तक रिटर्न; इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 900 अंक फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे, रुपया 95 के पार, ये स्टॉक बुरी तरह टूटे

Google ₹1.25 लाख करोड़ से बनाएगा India’s AI Hub, Airtel, Adani बनेंगे बड़े खिलाड़ी, इन स्टॉक को न करें मिस

$120 पहुंचा क्रूड ऑयल , Gift Nifty लाल निशान में; रेट पर फेड रिजर्व के फैसले का क्या होगा असर, ओपनिंग से पहले जानें सब कुछ