TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

एक ही दिन में कमाए ₹291750000, Mukul Agrawal के शेयर ने किया धमाल, 5 साल में 1729% रिटर्न; रखें नजर

दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो में शामिल ASM Technologies के शेयर में सोमवार को 4.53 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिससे उनकी संपत्ति में एक दिन में करीब 29.10 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. जून 2026 तिमाही में FII ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई, जबकि DII ने भी निवेश बढ़ाया है. पिछले 5 वर्षों में यह शेयर 1729.17 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है.

मुकुल अग्रवाल Image Credit: money9live.com

Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो में शामिल ASM Technologies के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सकारात्मक बाजार माहौल के बीच कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में करीब 4.53 फीसदी चढ़कर 4,434.95 रुपये पर पहुंच गया. शेयर में आई इस तेजी से Mukul Agrawal की संपत्ति में एक ही कारोबारी दिन में लगभग 29.10 करोड़ रुपये (291,750,000 रुपये) का इजाफा हो गया. वहीं, जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है, क्योंकि इस दौरान FII की हिस्सेदारी दोगुनी से ज्यादा हो गई, जबकि DII ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

4 फीसदी से ज्यादा उछला शेयर

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला. Nifty 50 करीब 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. इसी दौरान ASM Technologies के शेयर में भी मजबूत खरीदारी हुई और यह 192.50 रुपये की बढ़त के साथ 4,447 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर में आई इस तेजी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया.

FII ने दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई हिस्सेदारी

जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) की हिस्सेदारी मार्च 2026 तिमाही के 0.23 फीसदी से बढ़कर जून 2026 तिमाही में 0.49 फीसदी हो गई. यानी विदेशी निवेशकों ने एक तिमाही के भीतर अपनी हिस्सेदारी दोगुनी से भी ज्यादा कर ली.

सिर्फ FII ही नहीं, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी कंपनी में अपना निवेश बढ़ाया है. DII की हिस्सेदारी मार्च 2026 तिमाही के 0.43 फीसदी से बढ़कर जून 2026 तिमाही में 0.72 फीसदी हो गई. इससे संकेत मिलता है कि संस्थागत निवेशकों का भरोसा कंपनी पर लगातार मजबूत हो रहा है.

Mukul Agrawal ने नहीं बदली हिस्सेदारी

जून 2026 तिमाही में Mukul Agrawal ने अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया. उनके पास कंपनी के 15 लाख इक्विटी शेयर हैं, जो कुल 10.28 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. यानी उनके पास कुल 1,500,000 शेयर हैं. सोमवार को शेयर में 194.50 रुपये की तेजी के बाद उनके निवेश का बाजार मूल्य करीब 29.10 करोड़ रुपये बढ़ गया. यह बढ़ोतरी केवल एक कारोबारी सत्र में दर्ज की गई, जिससे एक बार फिर यह शेयर चर्चा में आ गया.

मल्टीबैगर रिटर्न से किया मालामाल

ASM Technologies ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. बीते एक महीने में शेयर करीब 13.48 फीसदी चढ़ा है. पिछले छह महीनों में इसने 50.95 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में निवेशकों को 47 फीसदी का फायदा मिला है. अगर लंबी अवधि की बात करें, तो पिछले पांच वर्षों में यह शेयर करीब 1729.17 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. इस प्रदर्शन ने इसे आईटी सेक्टर के प्रमुख मल्टीबैगर शेयरों में शामिल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: GMP दे रहा 98000 रुपये तक के लिस्टिंग गेन का संकेत, कल से मिलेगा इस IPO में दांव लगाने का मौका; जानें डिटेल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.