IT सेक्टर में आई दमदार तेजी, Infosys, TCS समेत बड़े शेयरों में खरीदारी; 3% तक उछले शेयर
सोमवार को IT सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. Infosys और TCS के शेयर 2 से 3 फीसदी तक चढ़े, जबकि Nifty IT इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
सोमवार को शेयर बाजार में IT सेक्टर सबसे ज्यादा चमका रहा है. Infosys और TCS के शेयर 2 से 3 फीसदी तक चढ़ गए हैं. वहीं Nifty IT इंडेक्स 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ NSE का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स बन गया है. इसकी बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका कम होना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही है.
बाजार में भी रही तेजी
12:11 बजे सेंसेक्स 661 अंक यानी 0.87 फीसदी बढ़कर 76,724.20 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 152 अंक यानी 0.6 फीसदी चढ़कर 23,920 पर पहुंच गया है. बाजार में खरीदारी का माहौल दिख रहा है.
इन IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में देश की पांच बड़ी IT कंपनियों में से चार शामिल रहीं. Infosys का शेयर 2.98 फीसदी चढ़ा. Tech Mahindra में 2.38 फीसदी की तेजी दिख रही है. TCS का शेयर 2.11 फीसदी और HCL Technologies 2.10 फीसदी मजबूत हुआ. LTIMindtree भी 1.96% चढ़ा. हालांकि Wipro 0.76% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

क्यों आई IT शेयरों में तेजी?
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना. ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका आगे कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करता है तो वह भी हमले रोक देगा. इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई. पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें नरमी देखने को मिली. इससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी कम हुई.
US Fed से बढ़ीं उम्मीदें
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी नहीं करेगा. CME FedWatch के मुताबिक फेड की अगली बैठक में 25 बेसिस प्वाइंट की दर बढ़ोतरी की संभावना घटकर 33.7% रह गई है. शुक्रवार को यह संभावना 37.4% थी. ब्याज दरें कम रहने की उम्मीद टेक्नोलॉजी शेयरों के लिए सकारात्मक मानी जाती है.
इसे भी पढ़ें- Q1 के बाद इन 8 शेयरों पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग; लिस्ट में Shriram Finance भी शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Canara Bank Q1 Results: प्रॉफिट बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हुआ, NPA में भी बड़ी गिरावट
BEL या HAL, किस डिफेंस शेयर पर लगाएं दांव; Q1 के बाद किसने दिखा रहा ज्यादा दम
ब्रेंट क्रूड $91 से नीचे, Eternal, JK Tyre, Asian Paints के शेयरों में बंपर उछाल; OMCs के स्टॉक्स भी बने रॉकेट
