52-वीक हाई पर पहुंचा ये शेयर, FY30 तक 3 गुना रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य; रडार पर रखें स्टॉक
कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि उसका लक्ष्य 5 अरब डॉलर से अधिक का ब्यूटी और लाइफस्टाइल बिजनेस खड़ा करना है. Nykaa को उम्मीद है कि FY30 तक उसका रेवेन्यू 2 से 3 गुना बढ़ सकता है. वहीं EBITDA में 4 से 5 गुना वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.
Nykaa Share Price : ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी द्वारा FY30 तक के ग्रोथ रोडमैप का खुलासा करने के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. कारोबार के दौरान Nykaa का शेयर करीब 7.7 प्रतिशत उछलकर 302.8 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया. दोपहर के कारोबार में शेयर 302.30 रुपये के स्तर पर लगभग 7.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.
FY30 तक Revenue 2-3 गुना बढ़ाने का लक्ष्य
कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि उसका लक्ष्य 5 अरब डॉलर से अधिक का ब्यूटी और लाइफस्टाइल बिजनेस खड़ा करना है. Nykaa को उम्मीद है कि FY30 तक उसका रेवेन्यू 2 से 3 गुना बढ़ सकता है. वहीं EBITDA में 4 से 5 गुना वृद्धि का अनुमान लगाया गया है. कंपनी EBITDA मार्जिन को लो-टीन से मिड-टीन स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रख रही है.
55 मिलियन ग्राहकों तक पहुंच
Nykaa वर्तमान में 100 अरब डॉलर से अधिक के लाइफस्टाइल बाजार को संबोधित कर रही है और ब्यूटी, फैशन, वेलनेस और अन्य संबंधित श्रेणियों में 55 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं दे रही है. पिछले छह वर्षों में कंपनी का Gross Merchandise Value (GMV) 7 गुना से अधिक बढ़ा है.
Beauty बिजनेस 6 गुना बढ़ा
Fashion बिजनेस 27 गुना बढ़ा
House of Nykaa 10 गुना बढ़ा
FY26 के अंत तक कंपनी का कुल GMV करीब 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Nykaa Fashion पर बड़ा दांव
FY26 में Nykaa Fashion का GMV 4,954 करोड़ रुपये रहा. पिछले तीन वर्षों में इस कारोबार का GMV और NSV दोनों दोगुने हो चुके हैं. वहीं सालाना ट्रांजैक्टिंग ग्राहकों की संख्या 25 लाख से बढ़कर 43 लाख हो गई है. कंपनी का लक्ष्य FY30 तक Fashion बिजनेस का GMV 3 से 3.5 गुना बढ़ाना है.
2036 तक 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने की तैयारी
Falguni Nayar का मानना है कि भारत की लाइफस्टाइल इकोनॉमी अगले दशक में तेजी से बढ़ेगी. अगर भारत FY36 तक 8 से 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनता है, तो बढ़ती आय, डिजिटल अपनाने की रफ्तार और बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताएं ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल खर्च को मजबूत करेंगी. इसी अवसर को देखते हुए Nykaa ने FY36 तक कुल 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है.
शेयर ने दिया शानदार रिटर्न
Nykaa के शेयरों में हाल के दिनों में मजबूत तेजी देखने को मिली है.
- पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 15 प्रतिशत की तेजी
- 1 महीने में 11 प्रतिशत का उछाल
- 6 महीने में 24 प्रतिशत की बढ़त
- साल 2026 में अब तक 14 प्रतिशत का रिटर्न
- कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग 86,717 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- लगातार बढ़ रही है EPS, 5 तिमाहियों से दिखा दमदार प्रदर्शन! रडार पर रखें ये 3 स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस फिनटेक शेयर में आएगी 24% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 31% CAGR से बढ़ा मुनाफा
गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
राधाकिशन दमानी ने इन 2 केमिकल स्टॉक में लगा रखा है दांव, एक सप्ताह में 19% तक उछला शेयर; रखें नजर
