कुबेर का खजाना बना ₹9 का यह छुटकू शेयर, 1 लाख रुपये बने 67 लाख; 5 साल में 6717% उछला स्टॉक

शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स हमेशा निवेशकों का ध्यान खींचते हैं. हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर ने पिछले पांच वर्षों में ऐसा ही कमाल किया है. करीब 9 रुपये से बढ़कर 544 रुपये तक पहुंचे इस शेयर ने लगभग 6717 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी के कारोबार और शेयरहोल्डिंग में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: canva/money9live

Multibagger Penny stocks : शेयर बाजार में निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो कम कीमत पर मिलें और भविष्य में बड़ा मुनाफा दें. हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी One Global Service Provider ने पिछले पांच वर्षों में ऐसा ही शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी के शेयर ने करीब 6,717.13% तक का रिटर्न देकर निवेशकों को मल्टीबैगर कमाई कराई है.

₹9 के शेयर ने बनाया मल्टीबैगर

वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर के शेयर जून 2021 में करीब 9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे. वहीं 8 जून 2026 को बाजार बंद होने तक इसकी कीमत बढ़कर 589 रुपये पहुंच गई. इस दौरान शेयर में लगभग 6,717.13% फीसदी की तेजी दर्ज की गई. यदि किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसकी रकम 67 लाख रुपये से अधिक हो गई होती.

वैल्यूएशन और शेयरहोल्डिंग में बड़ा बदलाव

कंपनी का मौजूदा प्राइस-टू-अर्निंग (पीई) रेशियो करीब 16 गुना है, जो इंडस्ट्री के औसत 79 गुना से काफी कम माना जा रहा है. मार्च 2025 में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 15.1 फीसदी थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 68.4 फीसदी हो गई. यह बदलाव कंपनी के मर्जर के बाद नए प्रमोटर शेयर जारी होने के कारण हुआ.

हेल्थकेयर के साथ IT सेक्टर में भी बढ़ा कारोबार

करीब 1,113 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली यह कंपनी लाइफ साइंस और हेल्थकेयर सर्विस के साथ-साथ सॉफ्टवेयर और आईटी कंसल्टेंसी सेक्टर में भी सक्रिय हो रही है. कंपनी मेडिकल डिवाइसेज और हेल्थकेयर उत्पादों की बिक्री के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी संचालित करती है.

हालांकि पेनी और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए निवेशकों को कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति और भविष्य की संभावनाओं का अच्छी तरह अध्ययन करने के बाद ही निवेश का फैसला लेना चाहिए.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.