₹1 के इस शेयर ने मचाया गदर, 5 साल में ₹1 लाख बने 4.21 करोड़, 258% CAGR से बढ़ा मुनाफा, कर्ज भी जीरो

शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए Stellant Securities (India) का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है. महज 1 रुपये के आसपास कारोबार करने वाला यह शेयर पांच साल में 42,000% से ज्यादा उछल चुका है. इस दौरान 1 लाख रुपये का निवेश 4.21 करोड़ रुपये में बदल गया, जबकि कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

multibagger penny stocks Image Credit: Canva/ Money9

Multibagger Stocks : शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स की चर्चा अक्सर होती है, लेकिन Stellant Securities (India) ने जो प्रदर्शन किया है, उसने निवेशकों को हैरान कर दिया है. पांच साल पहले महज 1.34 रुपये पर कारोबार करने वाला यह शेयर अब 562 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. यानी 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 4.21 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. खास बात यह है कि इस तेजी को सिर्फ शेयर की कीमत नहीं, बल्कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स का भी सहारा मिला है. रेवेन्यू और मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट और 94% से ज्यादा ROE ने इस स्मॉल-कैप कंपनी को निवेशकों के रडार पर ला दिया है.

1 लाख बने ₹4.21 करोड़

आज से पांच साल पहले, 15 जून 2021 को Stellant Securities (India)ये कर्जमुक्‍त कंपनी बांटेगी बोनस, शेयरों ने मचाया तहलका, बनाया नया ऑल टाइम हाई, दे चुकी है 11100% का धांसू रिटर्न के शेयर 1.34 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 29 मई 2026 को बाजार बंद होने तक इसके शेयर 562 रुपये पर पहुंच गए. अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी में 1 लाख रुपये निवेश किए होते, तो आज उसकी निवेश राशि बढ़कर 4.21 करोड़ रुपये से अधिक हो गई होती.

Source – Groww

कैसी है शेयर की चाल?

  • CMP – 562 रुपये
  • 3 महीने में – 8 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 53 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 1,495 फीसदी का उछाल
  • 3 साल में – 23,774 फीसदी की तेजी
  • 5 साल में – 42,161 फीसदी का उछाल

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹305 करोड़
P/E अनुपात (TTM)11.51
P/B अनुपात3.54
उद्योग P/E23.12
ऋण-टू-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.00
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)94.16%
EPS (TTM)47.84
लाभांश प्रतिफल (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)155.63
फेस वैल्यू (Face Value)10
Source – Groww


रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी

कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत दिखाई देती है. कंपनी की रेवेन्यू (Revenue) बढ़ोतरी बेहद प्रभावशाली रही है, जहां पिछले 1 वर्ष (TTM) में रेवेन्यू में 747% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पिछले 3 वर्षों का CAGR 297% रहा है. इसके साथ ही कंपनी का मुनाफा (Profit) भी तेजी से बढ़ा है, जिसका 3-वर्षीय CAGR 258% है. यह दर्शाता है कि कंपनी केवल सेल्स ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि मुनाफे में भी लगातार सुधार कर रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.