रिकॉर्ड मुनाफे के बाद भी Kotak Mahindra Bank से 46 % तक सस्ते हैं ये 2 बैंकिंग शेयर, क्या बनेगा निवेश का मौका?
मजबूत लोन ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी, रिकॉर्ड मुनाफा और बड़े बैंकों की तुलना में आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए IDFC First Bank और Federal Bank आने वाले समय में निवेशकों की वॉचलिस्ट में बने रह सकते हैं. हालांकि किसी भी निवेश से पहले बैंक की भविष्य की ग्रोथ, मुनाफे की निरंतरता और वैल्यूएशन का आकलन करना जरूरी होगा.
जून 2026 तिमाही के नतीजों के बाद प्राइवेट सेक्टर के मिडकैप बैंक IDFC First Bank और Federal Bank एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं. दोनों बैंकों ने मजबूत लोन ग्रोथ और रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है. इसके बावजूद वैल्यूएशन के मामले में ये बैंक अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी Kotak Mahindra Bank के मुकाबले अब भी काफी सस्ते मिल रहे हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इन शेयरों में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है?
जून तिमाही में शानदार रही लोन ग्रोथ
बैंकिंग सेक्टर में किसी भी बैंक के प्रदर्शन को आंकने के लिए क्रेडिट ग्रोथ (Loan Growth) सबसे अहम पैमानों में से एक माना जाता है.
IDFC First Bank ने जून 2026 तिमाही में अपनी लोन बुक सालाना आधार पर करीब 21 फीसदी बढ़ाकर 2.94 लाख करोड़ रुपये कर लिया. बैंक ने खासतौर पर ज्यादा मार्जिन वाले लोन सेगमेंट में मजबूत बढ़त दर्ज की.
- गोल्ड लोन 103 फीसदी बढ़कर 4,892 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- व्हीकल लोन 26.4 फीसदी बढ़कर 34,144 करोड़ रुपये हो गया.
- कंज्यूमर लोन 27.3 फीसदी बढ़कर 57,834 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
आमतौर पर जून तिमाही में लोन की मांग अपेक्षाकृत कमजोर रहती है, क्योंकि नया वित्त वर्ष शुरू होने के बाद कंपनियां और ग्राहक अपनी वित्तीय योजनाएं तय कर रहे होते हैं. इसके बावजूद बैंक की यह ग्रोथ काफी मजबूत मानी जा रही है.
Federal Bank ने भी दिखाई मजबूती
Federal Bank ने भी जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया. बैंक का कुल एडवांस 15 फीसदी बढ़कर 2.81 लाख करोड़ रुपये हो गया. बैंक के हाई मार्जिन वाले गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में करीब 32.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 41,476 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Kotak Mahindra Bank से कैसे रही तुलना?
इसी अवधि में Kotak Mahindra Bank का लोन बुक 15 फीसदी बढ़कर 5.12 लाख करोड़ रुपये रहा. हालांकि, Kotak का कारोबार इन दोनों मिडकैप बैंकों से कहीं बड़ा है, लेकिन IDFC First Bank और Federal Bank ने जिस तरह दो अंकों की मजबूत लोन ग्रोथ दिखाई है.
वैल्यूएशन में अब भी बड़ा डिस्काउंट
मजबूत नतीजों के बावजूद दोनों मिडकैप बैंक वैल्यूएशन के मामले में बड़े बैंकों से पीछे हैं.
| बैंक | प्राइस टू बुक वैल्यू |
|---|---|
| IDFC First Bank | 1.5 गुना |
| Federal Bank | 2.3 गुना |
| HDFC Bank | 2.0 गुना |
| Kotak Mahindra Bank | 2.8 गुना |
- IDFC First Bank का वैल्यूएशन Kotak Mahindra Bank की तुलना में करीब 46 फीसदी कम है.
- पिछले पांच वर्षों में IDFC First Bank का P/B वैल्यूएशन 0.9 गुना से 2.5 गुना के बीच रहा है. वहीं Federal Bank का वैल्यूएशन 0.9 गुना से 2.3 गुना के दायरे में रहा है.
- Kotak Mahindra Bank पिछले पांच वर्षों में 2.8 गुना से 6.8 गुना के बीच ट्रेड करता रहा है.
- वहीं HDFC Bank इस समय 2 गुना P/B पर कारोबार कर रहा है. जुलाई 2023 में HDFC Ltd के साथ विलय के बाद बैंक की वैल्यूएशन में पहले के मुकाबले कमी आई है.
एसेट क्वालिटी भी रही मजबूत
| बैंक | नेट NPA | प्रोविजन में बदलाव | नेट प्रॉफिट ग्रोथ |
|---|---|---|---|
| IDFC First Bank | 0.44% | 31% की कमी | 132.7% |
| Federal Bank | 0.18% | 20% की कमी | 36.6% |
| Kotak Mahindra Bank | 0.27% | 44.7% की कमी | 25.6% |
निवेशकों को किन बातों पर रखनी होगी नजर?
आने वाली तिमाहियों में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि IDFC First Bank और Federal Bank अपनी मजबूत क्रेडिट ग्रोथ, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और मुनाफे की रफ्तार को बनाए रख पाते हैं या नहीं. इसके अलावा वैश्विक हालात, खासकर पश्चिम एशिया में जारी तनाव का भारतीय बैंकिंग सिस्टम पर पड़ने वाला असर भी निवेशकों के लिए अहम रहेगा.
शेयरों का हाल
सोमवार के कारोबार में IDFC First Bank का शेयर 4.9 फीसदी चढ़कर 84.80 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 88.70 रुपये का नया 52-वीक हाई भी लगाया.
वहीं, Federal Bank का शेयर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 356 रुपये पर बंद हुआ. इंट्राडे कारोबार में यह 357.60 रुपये के 52-वीक हाई तक पहुंच गया.
क्या इन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए?
मजबूत लोन ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी, रिकॉर्ड मुनाफा और बड़े बैंकों की तुलना में आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए IDFC First Bank और Federal Bank आने वाले समय में निवेशकों की वॉचलिस्ट में बने रह सकते हैं. हालांकि किसी भी निवेश से पहले बैंक की भविष्य की ग्रोथ, मुनाफे की निरंतरता और वैल्यूएशन का आकलन करना जरूरी होगा.
इसे भी पढ़ें- AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FY27 में दौड़ सकते हैं ये 3 माइक्रोकैप शेयर, कंपनियों ने बनाए बड़े ग्रोथ प्लान; रखें नजर
Suzlon Energy के रिजल्ट से पहले एनालिस्ट का बढ़ा भरोसा! इतने रुपये तक जाएगा शेयर, जानें टारगेट प्राइस
HUL Q1 Results: मुनाफा 3 फीसदी घटकर ₹2673 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में उछाल; शेयर 4 फीसदी टूटा
