FY27 में दौड़ सकते हैं ये 3 माइक्रोकैप शेयर, कंपनियों ने बनाए बड़े ग्रोथ प्लान; रखें नजर

अगर आप हाई ग्रोथ वाले माइक्रोकैप शेयर तलाश रहे हैं, तो FY27 में Samhi Hotels, Quality Power Electrical और Pearl Global Industries निवेशकों की नजर में रह सकते हैं. इन कंपनियों ने क्षमता विस्तार, नए प्रोजेक्ट, विदेशी ऑर्डर, नए बाजारों में एंट्री और मजबूत कैपेक्स प्लान तैयार किए हैं.

इन कंपनियों ने क्षमता विस्तार,नए बाजारों में एंट्री और मजबूत कैपेक्स प्लान तैयार किए हैं. Image Credit: money9live

शेयर मार्केट में माइक्रोकैप स्टॉक में निवेश को ज्यादा रिस्क भरा माना जाता है, लेकिन अगर कंपनी का बिजनेस मजबूत हो और उसके पास साफ ग्रोथ प्लान हो तो यही शेयर लंबी अवधि में शानदार रिटर्न भी दे सकते हैं. FY27 में कुछ माइक्रोकैप कंपनियां अपने कारोबार का तेजी से विस्तार करने की तैयारी में हैं. इनमें होटल, पावर इक्विपमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. नई कैपेसिटी, बड़े ऑर्डर और मजबूत निवेश योजनाएं इन कंपनियों के लिए अगले कुछ सालों में ग्रोथ का आधार बन सकती हैं.

Samhi Hotels

Samhi Hotels देश की बड़ी होटल एसेट मालिक कंपनियों में शामिल है. कंपनी के पास 38 होटल और 6500 से ज्यादा कमरे हैं. कंपनी FY31 तक 1669 नए कमरे जोड़ने की योजना पर काम कर रही है, जिससे लगभग 1000 करोड रुपये की अतिरिक्त आय आने की उम्मीद है. कंपनी ने GIC से निवेश हासिल किया है और RARE India के जरिए लग्जरी और हेरिटेज होटल कारोबार में भी कदम रखा है. कंपनी का लक्ष्य कर्ज घटाने और फ्री कैश फ्लो बढ़ाने पर भी है.

Quality Power

Quality Power हाई वोल्टेज पावर इक्विपमेंट और ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनी है. कंपनी को हाल ही में अमेरिका की एक बड़ी टेक कंपनी से करीब 49 करोड रुपये का ऑर्डर मिला है. बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और पावर कन्वर्जन सिस्टम को कंपनी आने वाले वर्षों का सबसे बड़ा अवसर मान रही है. तुर्की में नया प्लांट और सांगली फैक्ट्री की कैपेसिटी बढ़ने से कंपनी को FY27 और उसके बाद तेज ग्रोथ मिलने की उम्मीद है.

Pearl Global Industries

Pearl Global Industries दुनिया के कई बड़े फैशन ब्रांड्स के लिए गारमेंट बनाती है. कंपनी FY28 तक 6000 करोड रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसके लिए बांग्लादेश, वियतनाम और भारत में नई प्रोडक्शन कैपेसिटी जोड़ी जा रही है. कंपनी FY27 में भी 200 से 250 करोड रुपये का पूंजी निवेश करेगी. नई फैक्ट्रियों और बेहतर कैपेसिटी उपयोग से कंपनी अपने मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद कर रही है.

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड मुनाफे के बाद भी Kotak Mahindra Bank से 46 % तक सस्ते हैं ये 2 बैंकिंग शेयर, क्या बनेगा निवेश का मौका?

क्या होंगे सबसे बड़े ट्रिगर

इन तीनों कंपनियों के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ ट्रिगर कैपेसिटी विस्तार, नए ऑर्डर और नए बाजार हैं. Samhi Hotels को नए होटल प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है. Quality Power को डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर से मजबूत मांग मिलने की संभावना है. वहीं Pearl Global को नए ग्राहकों और बढ़ती प्रोडक्शन कैपेसिटी का लाभ मिल सकता है. यदि कंपनियां तय समय पर अपने प्रोजेक्ट पूरे करती हैं तो इनकी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.